शाहजहाँपुर: फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला का SO ने किया यौन शोषण, वीडियो हुआ वायरल


शाहजहाँपुर। उदित शर्मा: उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर के थाना कलान में तैनात रहे एसओ सुनील शर्मा द्वारा एक महिला के साथ यौन शोषण और अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो यूपी के जनपद बदायूँ क्षेत्र में ब्याही पत्नी का है। जिसका पति के द्वारा मारपीट उत्पीड़न का केश अदालत में चल रहा है। जहाँ अदालत द्वारा जाँच करने के आदेश थाना कलान एसओ,सुनील शर्मा को निष्पक्ष जाँच करनें के बाद पति द्वारा पत्नी को अपनाने के आदेश भी दिए गए थे।

पति को पत्नी को न अपनानें पर तत्काल कार्रवाई करनें का भी आदेश दिया गया था जिसके बाद पीड़ित महिला मदद मांगने के लिए आठ मार्च 2020 को थाना कलान के तत्कालीन एसओ सुनील शर्मा से मिलनें गई थी जहाँ पीड़ित महिला का आरोप है कि एसओ ने पति से समझौता और शादी बहाल कराने का झांसा देकर उसका यौन शोषण शुरू कर दिया जिसके बाद उसनें थाना अध्यक्ष कलान सुनील शर्मा का व्हाट्सएप पर अश्लील हरकतें करते हुए का वीडियो उक्त महिला ने सेव कर लिया और जांच में एसपी एस आनंद को सौंप दिया जहाँ थाना बंडा का चार्ज मिलनें के चार दिन बाद ही जाँच में थाना अध्यक्ष बंडा को निलंबित कर दिया गया था।

शाहजहाँपुर के बंडा थानाध्यक्ष सुनील शर्मा फरियाद लेकर आई महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। उन पर कलान में थानाध्यक्ष रहते हुए फरियादी महिला का यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था निलंबन के बाद सुनील शर्मा ने पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज करा दी है।

इससे पहले सुनील शर्मा को करीब पांच माह पूर्व कलान का थानाध्यक्ष बनाया गया था। यहां पड़ोसी बदायूं जिले की एक महिला ने पति से विवाद का निपटारा कराने के लिए थानाध्यक्ष से फरियाद की थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने महिला की पूरी कहानी सुनी। बताया जाता है। कि महिला की दो शादियां हुईं पहले पति को छोड़ कर उसने दूसरे से ब्याह रचाया दूसरे पति से भी उनकी बनी नहीं पति उसे अक्सर मारता पीटता था इस कारण महिला परेशान रहती थी। जब वह उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं कर पाई तो वह कलान थानाध्यक्ष के पास पहुंची महिला का आरोप है कि कलान थानाध्यक्ष ने महिला को अकेले कमरे पर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरु कर दीं।

जिसके बाद उक्त महिला ने व्हाट्सएप कॉलिंग कर उसके द्वारा की जा रही अश्लील हरकतें स्क्रीन शॉर्ट से वीडियो क्लिप बनाकर पुलिस के बड़े अफसरों को कलान थानाध्यक्ष रहे सुनील शर्मा की पूरी करतूत दिखा दी। मामले की जांच शुरू हुई एसपी एस आनंद ने एसपी देहात अपर्णा गौतम को पड़ताल की जिम्मेदारी सौंपी थी। जहाँ एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने महिला के बयान लिये, संबंधित गवाहों से बात की उसके बाद सुनील शर्मा के भी बयान लिए गए। बयान के बाद अपने ही पुलिस कर्मियों की बदौलत शर्मसार होना पड़ रहा है। तत्कालीन कलान थानाध्यक्ष सुनील शर्मा पर जहां महिला से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा तो वहीं तीन पुलिसकर्मी वसूली के आरोप में भी लाइन हाजिर हो चुके हैं। वहीं एसपी एस आनंद के नेतृत्व में लगातार हो रहे बेहतर कार्यों पर इस तरह के पुलिसकर्मी पानी फेर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *