रोटरी क्लब ने मनाया विश्व पोलियो दिवस

पटना। विजय कुमार शर्मा। आज विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब नरकटियागंज एवं रोट्रेक्ट क्लब नरकटियागंज के संयुक्त तत्वावधान में रोटेरियन डॉ बी के चौहान के निजी क्लीनिक में मरीजो को पोलियो के विषय में जानकारी दी गई। डॉ बी के चौहान ने लोगो को बताया कि यदि पांच वर्ष तक के बच्चों मेंपेट में दर्द होना,उल्टियों होना,गले में दर्द,सिर में तेज दर्द ,तेज बुखार,खाना निगलने में कठनाई होना,जटिल स्थितियों में हृदय की मांसपेशियों मेंसूजन होना,बाहों एवं पैरों में दर्द या ऐंठन होना तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए क्योंकि ये पोलियो के लक्षण होते है।

अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाठक ने सूत्रों को बताया कि रोटरी क्लब 1971 से विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं यूनिसेफ के साथ विश्व से पोलियो उन्मूलन में सहयोगी के रूप में लगातार कार्य करता रहा है। जिसके परिणामस्वरूप 27 मार्च 2014 को भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन(W H O) ने पोलियो मुक्त देश घोषित किया। ज्ञातव्य हो कि भारत सरकार ने 1995 में पोलियो उन्मूलन अभियान की शरूआत किया।


कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व मेंप्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है, क्योंकि आज ही के दिन जोनाक साक ने पोलियो के खिलाफ वैक्सीन का विकास किया था। यह दिवस उन्ही के श्रद्धाजंलि देने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष इसे एक दिन एक फोकस : पोलियो समाप्त के रूप में मनाया जाता है।


रोट्रेक्ट क्लब के अग्रणी अध्यक्ष शशिकांत पाठक ने उपस्थित लोगों को विश्व को पोलियो से मुक्त कराने का संकल्प कराते हुए बताया कि यह वायरस व्यक्ति से व्यक्ति में मुख्य रूप से मल के माध्यम से फैलता है या बेहद कम स्तर पर सामान्य माध्यमो (जैसे कि दूषित पानी और भोजन) से फैलता है और आंत में पनपता है।

इस अवसर पर ई0 उमेश जायसवाल, अग्रणी अध्यक्ष वर्मा प्रसाद, रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष चंदन कुमार ने अपने विचार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button