बिहार की पहली उपमुख्यमंत्री बनी रेणु देवी, जमकर उड़ा रंग गुलाल

पटना: बेतिया विधायक रेणु देवी को बिहार की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने पर भाजपाइयों में हर्ष है। भाजपाइयों ने जमकर रंग अबीर गुलाल उड़ाया और जमकर आतिशबाजी की।

इसमें सुशील जायसवाल, संदीप कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार चौबे, मनु बाबू कुशवाहा, भिखारी सिंह, उपाध्यक्ष जय प्रकाश प्रसाद, वीरेंद्र चौबे, राजेश, उपाध्याय मुन्ना जयसवाल, रामधनी पटेल, नर्मदेश्वर पांडे, प्रेम शाह, अंबुजेश श्रीवास्तव, पप्पू गुप्ता, रामचंद्र प्रसाद, सुखदेव पाल, सत्य प्रकाश, अमित कुमार, प्रिंस शुभम चौबे, आनंद कुमार, मनजीत कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल को लाख-लाख बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

समर्थकों का कहना है कि बेतिया विधायक और बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी द्वारा पश्चिम चंपारण का सर्वांगीण विकास कर बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button