प्रधानमंत्री के आवास के बाहर पहली बार धरने पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

दिल्ली में हुए इस विरोध प्रदर्शन के चलते प्रधानमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शन पर प्रशासन की लगातार नजर बनी रही।

नयी दिल्ली । राजधानी दिल्ली में मंगलवार को राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहली बार प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सांसद भी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

वहीं, लोक कल्याण मार्ग पर पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री जितेंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंच कर राहुल गांधी से बात कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राहुल गांधी को मना रहे हैं और धरना रोकने के लिए कह रहे हैं। उनके साथ केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी धरना स्थल पर मौजूद हैं। धरने से पहले राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे, जहां विपक्षी नेताओं के साथ रणनीति पर चर्चा की गई। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस सांसद करीब 7 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए प्रधानमंत्री आवास के निकट पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनका समर्थन किया और विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की।

कांग्रेस का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

इसी मांग को लेकर पार्टी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस समेत विपक्ष के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कुछ नेताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस इन नेताओं को बस में लेकर जा रही है। हिरासत में लिए जाने वाले नेताओं में पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी भी शामिल हैं। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। पार्टी का आरोप है कि हाल के शिक्षा संबंधी विवादों और परीक्षाओं में सामने आए मुद्दों को लेकर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों पर सरकार को गंभीरता से जवाब देना चाहिए और संसद में इस विषय पर विस्तृत चर्चा करानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

पकड़ा गया स्वतंत्र भारद्वाज: दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से किया गिरफ्तार, पकड़ने के लिए बनाया था खास प्लान.

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रा नीशु आजाद के पिता से मारपीट करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस को उसके बुलंदशहर में होने की इनपुट मिले थे इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उसे पकड़ने के लिए खास प्लान बनाया …

0 comments

एअर इंडिया हादसा अब ‘दुर्घटना’ करार, एयरबस की बढ़ेगी जवाबदेही; प्रभावित यात्रियों को मिलेगा भारी मुआवजा

36,000 फीट की ऊंचाई पर एअर इंडिया के विमान में हुए हादसे को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआइबी) ने आधिकारिक तौर पर पूर्ण दुर्घटना (एक्सिडेंट) घोषित कर दिया है। इस एक बदलाव ने पूरे मामले की गंभीरता और जवाबदेही का दायरा पूरी तरह बदल दिया है। अब इसका सीधा असर विमान निर्माता कंपनी एयरबस, आरोपित …

0 comments

मिशन यूपी 2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, सितंबर में यूपी मथेंगे तावड़े-नवीन और अमित शाह.

यूपी विधान सभा चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बना चुकी भाजपा संगठन बनाने के बाद अब पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी होमवर्क देगी। सात सितंबर को जहां यूपी के नए प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े लखनऊ में डेरा डालेंगे, वहीं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी दौरा होगा। राष्ट्रीय नेतृत्व …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी “अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज”

विजय कुमार निगम मथुरा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या काशी के भव्य विकास के बाद अब ब्रजभूमि को भी जन-भावनाओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा। डबल इंजन सरकार इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेगी। ब्रजभूमि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां ऐसा भव्य परिसर तैयार किया जाएगा, जैसा अयोध्या और …

0 comments

बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत एवं बचाव अभियान लगातार युद्धस्तर पर जारी है। उत्तर प्रदेश बाढ़ राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ का असर रहा। करीब 3.53 लाख आबादी प्रभावित होने के बावजूद राहत एवं …

0 comments

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के अवसर को प्रदेशभर में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ेगी। इसके लिए सरकार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने जा रही है। ग्राम और न्याय पंचायत से लेकर जिला …

0 comments

UP Scooty Scheme 2026: शहीद परिवार की बेटियों के 10% नंबर कम आए तो भी मिलेगी स्कूटी, जानें योजना की शर्तें.

UP Scooty Scheme 2026 | उत्तर प्रदेश में रहने वाली छात्राओं को योगी सरकार ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के तहत स्कूटी दे रही है, लेकिन इसका लाभ स्नातक पास करने वाली सिर्फ 50,000 मेधावी छात्राओं को ही मिलेगा।  सरकार स्कूटी के साथ-साथ शुरुआत में 4 लीटर फ्री पेट्रोल, आरटीओ पंजीकरण और सुरक्षा हेलमेट भी मुफ्त …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी “विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाए”

विजय कुमार निगम मथुरा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज की धरा से प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह समेत 1051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसमें 540 करोड़ से अधिक की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण, 437 करोड़ से अधिक …

0 comments

नशामुक्त यूपी अभियान को सफलता, लखनऊ में 9.60 लाख एल्प्राजोलाम टैबलेट और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद.

उत्तर प्रदेश को नशे के कारोबार से मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में ड्रग माफिया और नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई चेन के खिलाफ कार्रवाई तेज है। सरकार के इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए एएनटीएफ लखनऊ यूनिट और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन …

0 comments

बाढ़ के बीच योगी सरकार ने भेजे 591 करोड़ अलर्ट मैसेज, बेहतर मैनेजमेंट से बची यूपी के लाखों लोगों की जान.

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, आंधी-तूफान, वज्रपात और बाढ़ के बीच योगी सरकार का मजबूत चेतावनी एवं राहत-बचाव तंत्र लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ है। राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से बड़े पैमाने पर भेजे गए 591 करोड़ से अधिक अलर्ट मैसेज ने लाखों लोगों को समय रहते मौसम और बाढ़ के संभावित खतरे …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button