बिहार:पंजाब नेशनल बैंक के कर्मी ने पंखे की हुक से फंदा लगाकर किया सुसाइड

बिहार| ऋषिकेश कुमार| बिहार थाना इलाके के शिवाजी नगर में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मी रविंद्र प्रसाद ने पंखे की हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

दरअसल रविंद्र प्रसाद पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा बिहार शरीफ में पदस्थापित थे। उसके बाद उनका स्थानांतरण गिरियक शाखा में कर दिया गया था। उनके दो बच्चे और पत्नी सभी लोग पटना में रहते हैं। यहां पर यह अकेले रह रहे थे और ये मिर्जापुर गांव के रहने वाले थे। मौका ए वारदात से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button