सीएम आवास घेरने जा रही 181 वुमेन हेल्पलाइन कर्मियों को पुलिस ने रोका, जाने क्या है पूरा मामला

लखनऊ। एक साल से भुगतान न मिलने से खफा 181 वुमेन हेल्पलाइन की टेली काउंसलर सोमवार सुबह सीएम आवास के करीब जा पहुंची। सीएम आवास का घेराव करने जा रही महिला कर्मियों की पुलिस को भनक लगते ही इन्हें रोक लिया। महिला पुलिस की मदद से इन्हें हजरतगंज स्थित महिला थाना ले जाया गया। वहां से पुलिस ने इन्हें आलमबाग स्थित इको गॉर्डन में भेज दिया है।
 
इन कर्मियों का आरोप है इन्हें एक साल से मानदेय नही मिला है। महिला उत्पीड़न के खिलाफ सूबे 75 जिलों में 181 वुमेन हेल्पलाइन काम कर रही है। हेल्पलाइन के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा बजट न मिलने की वजह से भुगतान नही हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button