दानापुर: “दानापुर का यही है सपना, वैश्य हो उम्मीदवार अपना”

दानापुर| पंकज राज| बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ दिन ही बाकी है इसके मद्देनज़र चुनाव के कई रंग देखने को मिल रहे है। इसी क्रम में दानापुर विधानसभा क्षेत्र के वैश्य समाज मौजूदा विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ एकजुट होता दिख रहा है। बुधवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए दानापुर के तकियापर स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही “दानापुर का यही है सपना, वैश्य हो उम्मीदवार अपना” नारे के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में सैंकड़ो की संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद थे। ये विरोध प्रदर्शन दानापुर में भ्रमण कर तकियापर आकर समाप्त हुआ। वैश्य समाज इस बार पूरी तरह से लामबंद है। इससे पहले वैश्य जागरूकता रथ निकाल दानापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों में घूम कर वैश्य एकता को जागृत कर रही है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष ने भाजपा के वरीय नेताओं से मांग करते हुए कहा कि दानापुर विधानसभा से किसी वैश्य समाज के ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को दानापुर विधानसभा के लिए टिकट दिया जाये। वैश्य समाज मौजूदा विधायक का पुरजोर विरोध करता है और मांग करता है कि वैश्य समाज से दानापुर से विधानसभा के लिए टिकट दे ताकि दानापुर में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button