PM आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए अखिलेश, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए भरी हुंकार.

नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन जारी है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता संसद से मार्च करते हुए 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर पहुंच गए। वहीं, इस प्रदर्शन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे हैं।

क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों से पीएम आवास के बाहर धरने में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। उनपर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की धरना वापस लेने की मांग को ठुकरा दिया और धरना जारी रखने का फैसला लिया।

केजरीवाल के भी पहुंचने की सूचना

सूचना मिल रही है कि जंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल सीजेपी के कार्यकर्ताओं संग अब पीएम आवास के बाहर पहुंच रहे हैं। यहीं पर राहुल गांधी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button