ओवैसी जिन्ना के अवतार, हैदराबाद को इस्तांबुल बनाना चाहते हैं: तेजस्वी सूर्या

बीजेपी संसद तेजस्वी सूर्या

हैदराबाद। बिहार विधानसभा चुनाव में विजय हांसिल करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण के राज्यों में अपनी पैठ बढ़ानी शुरु कर दी है। इन दिनों तेलंगाना में हैदराबाद नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार चल रहा है। इसी दौरान बीजेपी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। तेजस्वी सूर्या ने असदुद्दीन पर निशाना साध्ते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी, मोहम्मद अली जिन्ना के अवतार हैं, उन्हें वोट देने का मतलब भारत के खिलाफ वोट देना है।

हैदराबाद में प्रचार कर रहे तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ये सिर्फ एक निगम चुनाव नहीं है, अगर आप यहां ओवैसी को वोट देते हैं तो वो महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, यूपी जैसे राज्यों में मजबूत होता है। तेजस्वी सूर्या ने यहां केसीआर पर भी निशाना साधा और कहा कि वो हैदराबाद को इस्तांबुल बनाना चाहते हैं।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति लगातार भारत के खिलाफ बोलते हैं और केसीआर हैदराबाद को ही तुर्की की राजधानी इस्तांबुल जैसा बनाना चाहते हैं। यही कारण है कि वो लोग AIMIM के साथ गठबंधन में हैं, वो पाकिस्तान जैसा हैदराबाद चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button