रेलवे का निजीकरण के विरोध में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने सरकार के खिलाफ फूंकी बिगुल

वाराणसी। उमेश सिंह: उत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने भारतीय रेल के निजीकरण के विरोध में आज सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी सरकार को जगाओ अभियान चलाया। जिसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ वाराणसी मंडल द्वारा मंडल के प्रमुख स्थानों के साथ ही मंडल रेल प्रबंधक के गेट पर प्रदर्शन किया।

संगठन के महामंत्री श्री विशेश्वर राय ने कहा कि हम लोगों के मेहनत मजदूरी व पसीने से बनाई हुई रेल को हम कभी भी निजी नहीं होने देंगे।

इसका हम सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे। इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े हम लोग सरकार के खिलाफ करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button