नई दिल्ली: कैप्शन दो और जीतो महिंद्रा कार, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। विषवेश तिवारी: देश के दिग्गज कारोबारी आनंद महिंद्रा ने आज ट्विटर पर अपने फैंस के लिए एक लेकर आये हैं। ये तो सभी को मालूम है की आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी एक्‍टिव रहते हैं। उन्‍होंने अपने ट्वीट के जरिए कई लोगों की जिंदगी बदल दी है तो कुछ लोगों की कार के सपने भी पूरे किए हैं। अब आनंद महिंद्रा ने एक ऐसी दिलचस्‍प प्रतियोगिता शुरू की है, जिसमें आप महिंद्रा की कार जीत सकते हैं। हालांकि, इस प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने के लिए सिर्फ 11 अक्‍टूबर यानी कल तक का समय बचा है। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्‍वीर शेयर की है।

उनके ट्वीटर पर अपलोड इस तस्‍वीर में डीटीएच की छतरी पर एक बंदर बैठा हुआ है। तस्वीर पर आनंद ने लोगों से तस्वीर के लिए हिंदी और अंग्रेजी में कैप्शन मांगा है। उन्‍होंने बताया है कि इस तस्‍वीर के लिए 2 विजेताओं का ऐलान होगा। विनर्स को महिंद्रा की स्‍केल मॉडल देने का वादा किया गया है। प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने की डेडलाइन 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक है।

आपको बता दें की ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है जब आनंद महिंद्रा ने ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया हो। पहले भी वह इस तरह की क्रिएटिव तस्वीरें डाल कर कैप्‍शन मांगते रहे हैं। इसके एवज में विनर्स को गाड़ी गिफ्ट की गई है। लॉकडाउन से कुछ दिन पहले 15 मार्च को उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक ठेले पर घर जैसी आकृति बनी हुई थी। इससे पहले पिछले साल तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक बस के ऊपर उल्टी बस बनी हुई थी। इन दोनों तस्‍वीरों के लिए कैप्‍शन मांगे थे और विनर्स को महिंद्रा की कार देने का ऐलान किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button