लखनऊ: सपा सुप्रीमो के 82वें जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर में विविध आयोजन किए हैं। मुलायम सिंह यादव की दीर्घायू की कामना वाले कई होर्डिंग सपा मुख्यालय पर लगाए गए हैं। चूंकि मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। इसलिए उनका आयोजन में शामिल होना अभी तय नहीं है।

गत वर्ष तो सपा मुख्यालय में मुलायम सिंह यादव खुद अपने जन्मदिवस पर मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आप मेरा जन्मदिन मनाते हैं। मैं चाहता हूं कि पार्टी के गरीब कार्यकर्ताओं का जन्मदिन भी मनाया जाए। हमारे जन्मदिन का उत्साह तब और बढ़ेगा जब गरीब का भी जन्मदिन मनाया जाएगा।

इस बीच मुलायम सिंह यादव के भाई व प्रसपा संयोजक शिवपाल यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिवस सादगी से मनाने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button