कुशीनगर: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष को बिशुनपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुशीनगर। टिपू सुल्तान: दुदही के गांधी प्रतिमा पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया मौन सत्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश के अनुसार गांधी जयंती के अवसर पर कुशीनगर के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी के नेतृत्व में आज सपा कार्यकर्ताओं ने दुदही गाँधी प्रतिमा के सामने मौन व्रत रखते हुऐ सत्याग्रह पर बैठने पहुँचे।

इसके पूर्व से ही सरकार के दमनकारी निति के तहत भारी संख्या मे पुलिस बल गांधी प्रतिमा के पास नाटकीय ढंग से घेरा बंदी कर पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष को गिरफ्तार कर थाने ले गई और लगभग दो घण्टे नाटकीय ड्रामे के उपजिलाधिकारी के आदेश पर रिहा कर दिया। थाने से लौटने के बाद अपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने कहा की हम शांति पूर्वक मौन व्रत सत्याग्रह कर रहे थे। लेकिन सरकार की दमन निति के चलते पुलिस ने भारी संख्या में पहुंच कर कार्यकर्ताओं सहित हमे गिरफ्तार कर थाने ले गई।

थाने में बढ़ती संख्या को देखते उपजिलाधिकारी ने रिहा कर दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार किसान बिरोधी है वहीँ निजीकरण ला कर देश में बेरोजगारों की फौज खडा कर रही हैं, प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, चारों ओर अराजकता और अस्थिरता का माहौल कायम है। किसानों की दमन करने वाले विधेयक पास किए जा रहे हैं, बहन बेटी सुरक्षित नहीं है, दलित उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इन्हीं सब घटनाओं के विरोध में समाजवादी पार्टी ने आज मौन सत्याग्रह किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button