अपने ही चाचा ने बच्चे का करवाया अपहरण, पुलिस ने किया खुलासा

मुज़फ़्फ़रपुर। रूपेश कुमार। मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महज 48 घण्टो के अंदर ही पुलिस ने अपह्रत बच्चे को सही सलामत बरामद किया। आपको बता दें कि मामला जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र का है। एसएसपी जयंत कांत ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के द्वारा एक बच्चे का अपह्रत कर लिया गया।

वहीं इस मामले में एसएचओ मोतीपुर, डीएसपी वेस्ट व डीआईओ की टीम ने लगातार छानबीन जारी रखी। वहीं छानबीन के दौरान पता चला कि बच्चे के चाचा ने उसे अपह्रत कर के शिवहर जिला में रखा था।

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button