कन्नौज: आलू बेचने-खरीदने के विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, करीब दर्जन भर लोगो हिरासत में - Sahet Mahet

कन्नौज: आलू बेचने-खरीदने के विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, करीब दर्जन भर लोगो हिरासत में


कन्नौज। विवेक दीक्षित: कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ले में आलू बेचने-खरीदने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की तरफ से लातघुसे ईट पत्थर और लाठी डंडे जमकर चले करीब 1 घंटे चले। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें कईयों के सर फटे, तो कईयों के हाथों पैरों में चोटे आई।

बताया जा रहा है कि गाजीपुर में बाजार में आलू बेचने को लेकर दो पक्षों में कुछ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवादों पर हो गया और दोनों पक्षों के बहुत सारे लोग सड़कों पर आ गए। थोड़ी देर बाद ही दोनों पक्षों में मारपीट भी होने लगी बीच बाजार यह तांडव करीब 1 घंटे तक चलता रहा।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस को आता देख उपद्रवी फरार हो गए। वही मौके पर घायल करीब 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *