गायघाट की सेविका और सहायिका नीतीश सरकार से है नाखुश, कहा ‘चुनाव में करना पड़ सकता है आक्रोश का सामना’

मुज़फ़्फ़रपुर| रूपेश कुमार| जिला के गायघाट प्रखण्ड में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर एक बैठक की। इस दौरान सभी नीतीश सरकार के प्रति काफी आक्रोश दिखे। साथ ही विधानसभा चुनाव में आक्रोश का सामना करने की बात कही गयी। इससे पूर्व भी गायघाट प्रखण्ड के सेविका और सहायिकाओं द्वारा अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था लेकिन सरकार इनकी मांगो पर ध्यान नही दे रहे है। इसी को लेकर प्रखण्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में प्रखण्ड अध्यक्ष सबिला खातून ने बैठक बुलायी थी।

अध्यक्ष सबिला खातून ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सेविकाओं को अप्रैल 2021 से 300 रुपये व सहायिकाओं को 150 रुपये मानदेय वृद्धि की घोषणा जले पर नमक छिड़कने समान है। उन्होंने कहा कि सेविका सरकार से भीख नही मांग रही है, अभी भी सरकार के पास मानदय में वृद्धि के लिए समय है। सरकार इसमे संशोधन नही करती है तो प्रदेश की ढाई लाख सेविका और सहायिका के आक्रोश का सामना विधानसभा चुनाव में सरकार को करना पड़ सकता है।

इस मौके पर सरिता देवी, किरण देवी, मीना देवी, अर्चना कुमारी सहित अन्य मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button