आहर में डूबने से युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मनेर। मनेर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पनशाला के निकट आहर में डूबने से एक 12 साल की लड़की की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गावं निवासी भगवान कुमार की पुत्री शिखा कुमारी का शव आहर से बरामद किया गया है। शव मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। अभी तक डूबने का कारण नहीं पता चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की मौत की असली वजह क्या है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button