Police की तरफ से कार्यवाही न करने पर ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव

नालंदा |ऋषिकेश कुमार | पिछले 3 दिनों से गायब बच्चे की सकुशल बरामदगी एवं पुलिस कार्यवाही में कोताही बरतने को लेकर दीपनगर थाना के दर्जनों ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया। गौरतलब है कि पिछले 3 दिनों पूर्व जरारपुर गांव निवासी 12 वर्षीय मोनू कुमार को लखरामा गांव निवासी नीतीश कुमार ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। हालांकि बच्चे को साथ में ले जाते हुए कई ग्रामीणों ने भी देखा है। बच्चे के परिजनों के द्वारा 24 घंटे तक अपने अस्तर से खोजबीन भी की लेकिन जब बच्चे का सकुशल पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने इसकी सूचना दीपनगर थाना को दी। दीपनगर थाना के तरफ से जब कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी तो आज दर्जनों ग्रामीणों ने दीपनगर थाने पहुंचकर थाने का घेराव किया। वहीं इस मामले में दीपनगर थानाध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने कहा कि इस मामले को लेकर f.i.r. कर लिया गया है। वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर बच्चे को बरामद कर लिया जायेगा। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर थानाध्यक्ष ने शांत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button