
उन्नाव/लखनऊ:- केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी के साथ सोमवार को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। अब सभी नेता वाया एक्सप्रेस-वे कार से लखनऊ लौटे।

इस एक्सप्रेस-वे से अब लखनऊ-कानपुर का सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा होगा। अभी सफर में ढाई से तीन घंटे लगते हैं। 4700 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार एक्सप्रेस-वे कल यानी मंगलवार से आम लोगों के लिए खुल जाएगा।
ये 63 किलोमीटर लंबा यह देश का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेस-वे है। इस पर लोगों को करीब तीन गुना ज्यादा टोल चुकाना होगा। कार से लखनऊ से कानपुर जाने पर 275 रुपए टोल देना होगा, जबकि पहले 95 रुपए ही लगते थे। एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की एंट्री बैन रहेगी। वाहन अधिकतम 120किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे और फास्टैग रीडर के माध्यम से बिना गाड़ी रोके अपने आप टोल काट लेंगे। अगर हादसा होता है, तो एआई कैमरे द्वारा एनएचएआई कंट्रोल रूम को अलर्ट भेज सकेंगे।
योगी सरकार का लक्ष्य: सरकारी नौकरियों में योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता, पारदर्शी चयन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य सरकारी सेवाओं में ऐसी पारदर्शी और निष्पक्ष चयन व्यवस्था को मजबूत करना है, जिसमें योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले और योग्य अभ्यर्थियों को अपनी प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में समूह ‘ख’ के अधिकारियों की भर्ती के …
मुख्यमंत्री के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा, मछली खाने के आरोप से आहत अजय राय पहुंचे सिविल कोर्ट
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अजय राय का आरोप है कि अयोध्या में उनके मछली खाने को लेकर लगाए गए आरोप झूठे और आपत्तिजनक हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों से उनकी सार्वजनिक छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस …
सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार; कल ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक सीईओ के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंप दिया है। कुल 5585 आवेदन आए थे, जिनमें कई चरणों की स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के बाद तीन उम्मीदवार चुने गए। अंतिम फैसला दो सितंबर की बैठक …
यूपी के 61 शिक्षकों को मिलेगा शिक्षक पुरस्कार, सीएम योगी करेंगे सम्मानित, आपके जिले से कौन?
प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को लोकभवन आडिटोरियम लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। पुरस्कार के रूप में प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये …
यूपी में बाढ़ से घिरे 19 जिले, 1.70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; तेज हुआ राहत कार्य
राज्य में बाढ़ की स्थिति के बीच राहत आयुक्त कार्यालय ने राहत व बचाव अभियान तेज कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश के 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 1.70 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ …
आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम योगी करेंगे ‘पोर्टल’ और ‘लोगो’ का शुभारंभ
प्रदेश सरकार के विभागों व निगमों में कार्यरत आउटसोर्स कार्मिकों का एक वर्ष का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का ‘पोर्टल’ और ‘लोगो’ लांच करेंगे। इस अवसर पर वह प्रस्तावित बढ़ा मानदेय दिए जाने की घोषणा कर सकते हैं। लोकभवन में इसके लिए आयोजित …
योगी सरकार ने कुशल प्रबंधन से चित्रकूट में टाला बड़ा बाढ़ संकट
विजय कुमार निगम चित्रकूट:- धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप से उपजा बड़ा बाढ़ संकट योगी सरकार के कुशल प्रबंधन से टाल दिया गया। यही कारण है कि चित्रकूट में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने पाई। उत्तर प्रदेश सरकार प्रभावितों के लिए ‘देवदूत’ बनकर सामने आई, जिसने न केवल रिकॉर्ड समय में रेस्क्यू …
नौनिहालों की सेहत को योगी सरकार का पोषण वच”आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिल रहा पौष्टिक आहार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- प्रदेश में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत पोषण की दिशा में योगी सरकार की ओर से लगातार किए जा रहे प्रयासों का असर आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिखाई दे रहा है। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण-2.0 की गाइडलाइन के तहत संचालित हॉट कुक्ड मील योजना के जरिए 3 से 6 वर्ष तक के …
राहुल गांधी पर FIR के विरोध में उतरे अखिलेश यादव, भाजपा पर कसा तंज
उत्तराखंड में कथित शुद्धिकरण का मामला उठाने को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किए जाने की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा की है। सपा प्रमुख ने भाजपा को दलित विरोधी बताते हुए उसकी हार तय होने की बात कही है।पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन …
LPG Price Hike in UP: सिलिंडर 9.50 रुपये महंगा, घरेलू सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
महीने के पहले दिन आम लोगों और कारोबारियों को रसोई गैस के दाम में बदलाव का सामना करना पड़ा है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। एलपीजी स्टेट हेड राजेश कुमार के अनुसार लखनऊ में भी अब 19 किलो का कमर्शियल सिलिंडर 9.50 रुपये महंगा हो गया …




