CM योगी “प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनपद बहराइच सहित सम्पूर्ण उ.प्र. प्रगति के पथ पर अग्रसर”

        मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के जरूरतमंद लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव उपलब्ध कराया जा रहा है। 16 करोड़ गरीबों को निःशुल्क राशन तथा 11 करोड़ गरीबों को 05 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि उपलब्ध करायी जाती है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति की अन्तर्गत कार्य करते हुए बेटियों और व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। 

विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के मार्गदर्शन में जनपद बहराइच सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के कारण प्रदेश में पर्व व त्योहार हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाए जाते हैं। बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं। बड़ी संख्या में निवेश की प्राप्ति से विकास व रोजगार के नये द्वार खुल रहे हैं। महिलाएं स्वावलम्बन के पथ पर अग्रसर हैं। अन्नदाता किसानों के चेहरे पर खुशहाली है। सभी जरूरतमंदों को बिना भेदभाव शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री  आज जनपद बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, चाभी, स्वीकृति पत्र तथा प्रमाण पत्र आदि प्रदान किये। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री  ने आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन, महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन किया।       मुख्यमंत्री  ने कहा कि जनपद बहराइच भारत की विरासत, शौर्य तथा प्राकृतिक छटा के लिए विख्यात है। बालार्क ऋषि की साधना, महाराजा सुहेलदेव के शौर्य तथा राजा बलभद्र सिंह चहलारी के बलिदान ने इस धरा को और अधिक ऊर्जावान व उर्वरा बनाया है। जनपद बहराइच में विकसित भारत की उज्ज्वल तस्वीर दिखायी देती है। यह जनपद कतर्निया घाट की प्राकृतिक धरोहर व प्राकृतिक खेती के लिए जाना जाता है। यहां के अन्नदाता किसानों ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है। 

 मुख्यमंत्री  ने कहा कि 09 वर्ष पूर्व बहराइच आकांक्षी जनपद था। माफिया यहां के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करते थे।

पूर्ववर्ती सरकारें यहां विदेशी आक्रान्ता सालार मसूद के नाम पर मेले का आयोजन करती थी। नये भारत के नये उत्तर प्रदेश में विदेशी आक्रान्ताओं के स्मारकों को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। यहां मेले का आयोजन महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होना चाहिए। महाराजा सुहेलदेव की स्मृतियों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए डबल इंजन सरकार ने उनका भव्य स्मारक चित्तौरा नामक स्थान पर बनवाया है। यह वही स्थान है, जहां महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद गाजी को मारा था। 

मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज बहराइच नये बहराइच के रूप में आगे बढ़ता हुआ दिखायी दे रहा है।

बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज तथा महर्षि बालार्क के नाम पर चिकित्सालय का निर्माण किया गया है। बहराइच से लखनऊ हेतु फोर-लेन सड़क के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। 102 किलोमीटर लम्बाई का बाराबंकी-बहराइच एक्सेस कन्ट्रोल फोर-लेन कॉरिडोर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री  ने 07 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। घाघरा व सरयू नदी पर बाढ़ बचाव हेतु 115 करोड़ रुपये लागत की 22 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि रुपईडीहा सीमा पर एक बड़ा इण्डस्ट्रियल लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। इन सभी प्रयासों से बहराइच एस्पिरेशनल जनपद से इन्स्पिरेशनल जनपद बना है। बहराइच ने आकांक्षी जनपदों की सूची में बुनियादी ढांचे के अन्तर्गत सम्पूर्ण देश में प्रथम, कृषि में द्वितीय तथा शिक्षा में चौथी रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के लिए नीति आयोग ने जनपद को 21 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। बहराइच से खलीलाबाद के बीच रेलवे लाइन निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। गोरखपुर से शामली तक एक आर्थिक कॉरिडोर बनने जा रहा है। यह कॉरिडोर बहराइच से होकर गुजरेगा। 

  मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में यह जनपद उद्योग व निवेश के नये केन्द्र के रूप में पहचान बनाएगा। यहां होने वाले निवेश से युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के स्वावलम्बन की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। 12 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को 12वीं कक्षा तक अपग्रेड किया गया है। 32 राजकीय नवीन हाई स्कूल और राजकीय इण्टर कॉलेज तथा 02 राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के निर्माण व उन्नयन का कार्य किया गया है। 02 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण का कार्य चल रहा है। दलित, वंचित व पिछड़ी जाति के 500 ऐसे लोग जो भरथापुर में विस्थापित हो चुके थे, उन सभी के पुनर्वास के लिए भरतपुर में नई कॉलोनी बन रही है। ऐसे कार्य आपके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों की दिन-रात की गयी मेहनत से पूर्ण होते हैं।

  मुख्यमंत्री  ने कहा कि कभी यह क्षेत्र भारत की सत्ता संचालन का केन्द्र बिंदु था। भगवान श्रीराम के पुत्र लव ने श्रावस्ती को अपनी राजधानी बनाया था। यह  महाराजा सुहेलदेव और महर्षि बालार्क की भूमि है। पूर्ववर्ती सरकारों की बीमारू मानसिकता ने इसे आगे नहीं बढ़ने दिया था। आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश की विरासत की भूमि बनकर उभरा है। श्रद्धालु अयोध्या, काशी तथा नैमिषारण्य के तीर्थस्थलों में दर्शन-पूजन कर अभिभूत होते हैं। 

 मुख्यमंत्री  ने कहा का बरसात के समय वन्य जीवों का खतरा बना हुआ है।

प्रत्येक वर्ष मगरमच्छ, लकड़बग्घा, लेपर्ड तथा टाइगर आदि वन्य जीवों के कारण कतर्निया और उसके आसपास के क्षेत्र में व्यापक जन हानि होती है। वन विभाग व स्थानीय प्रशासन सतर्कता और सावधानी बरतते हुए पेट्रोलिंग बढ़ाएं। प्रकाश की व्यवस्था करें। जिन घरों में दरवाजे नहीं हैं, उनमें दरवाजे लगवाएं। संवेदनशील इलाकों में छोटे बच्चों को न जाने दें। अपने हाथ में मजबूत डण्डा लेकर चलें। जनप्रतिनिधिगण जागरूकता कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए बैठकों का आयोजन करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाएं। हमारे लिए जैव विविधता महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे महत्वपूर्ण प्रदेश के नागरिकों का जीवन है। एक भी जनहानि बड़ी पीड़ादायक होती है। उस व्यक्ति के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं जुड़ी होती हैं।

CM योगी “अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधार”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने वाली …

0 comments

कन्या पूजन पर सीएम योगी का संदेश, बोले, नारी की गरिमा के खिलाफ आचरण की समाज में कोई जगह नहीं

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि जिस समाज में जगत जननी मां भगवती की उपासना होती है, वहां नारी की गरिमा के विपरीत आचरण की कोई जगह नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया …

0 comments

गैंगस्टर अनिल पंडित का नया ऑडियो सामने आया, कहा,हमारे पास 70 हजार शूटर्स हैं, दो मारोगे तो 200 भाई हमारे तैयार हैं

जयपुर । राजस्थान पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी में कथित तौर पर शामिल तीन संदिग्धों को सोमवार सुबह कोटा में पकड़ा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक नाबालिग है। इन तीनों को कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से हिरासत में लिया गया। इस बीच गैंगस्टर अनिल पंडित का नया ऑडियो …

0 comments

CM फडणवीस: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

नागपुर । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। …

0 comments

IT मंत्रालय ने भ्रामक सामग्री पर निगरानी बढ़ाने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वाली पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा

नयी दिल्ली । केंद्र सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा को अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। सरकार चाहती है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को किसी एक या सीमित विचारधारा से जुड़ी सामग्री बार-बार दिखाने के बजाय विभिन्न दृष्टिकोणों और विचारों से संबंधित कंटेंट …

0 comments

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से बॉलीवुड में आक्रोश,सांसद रवि किशन का कड़ा बयान

दोषियों को मिले ऐसी कठोर सजा कि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न करे मुंबई अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एकजुट नजर आ रहा है। सभी लोग टाइगर और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं, साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई …

0 comments

रामपुर में ओवैसी का बड़ा बयान बोले “नेहरू, गांधी और यादव नहीं, मुस्लिम युवा बनेंगे नेता”

रामपुर उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुस्लिम युवाओं को नेतृत्व देने की बात कही और स्थापित राजनीतिक परिवारों पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी नेहरू, …

0 comments

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी, दिल्ली में थामा पार्टी का हाथ

नयी दिल्ली उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर दल-बदल की चर्चा तेज हो गई है। मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ने के बाद कांग्रेस में वापसी कर ली है। सोमवार को नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी …

0 comments

दुष्यंत कुमार गौतम बने सिक्किम के 19वें राज्यपाल, अंकिता भंडारी केस को लेकर नियुक्ति पर विवाद

गंगटोक दुष्यंत कुमार गौतम ने सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। गंगटोक स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में सिक्किम हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए. मोहम्मद मुस्ताक ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि, अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवाद के बीच उनकी नियुक्ति को लेकर सिक्किम …

0 comments

जेल से रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने पोस्ट की शाहरुख खान की तस्वीर.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने फिल्म ‘वीर-जारा’ से शाहरुख खान के बुजुर्ग लुक वाली एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। दीपके ने एक्स पर लिखा, 24 घंटे तक बिना वाईफाई और फोन के रहने के बाद, जेल से बाहर आने पर कैसा लगता है। दिल्ली पुलिस द्वारा कनॉट प्लेस में तिरंगा …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button