चित्रकूट: पुलिस की हरकत कैमरे में कैद करना पत्रकार को पड़ा भारी

चित्रकूट। संजय साहू: मामला चित्रकूट में श्रद्धालुओं के साथ छीना झपटी कर रहे पुलिस कर्मियों को पत्रकार को उस वक्त भारी पड़ गया, जब वह अपने कैमरे में पुलिस वालों की हरकतें कैद कर रहा था। इसी दौरान पत्रकार का कैमरा जब छीन लिया गया तो उस वक्त किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

चित्रकूट में श्रद्धालु के साथ छीना झपटी कोई नई बात नही है। अमावस्या आते ही यह नजारा आपको हर दिन देखने को मिल जायेगा। लेकिन अमावस्या मेले की कवरेज में गए पत्रकार के साथ ऐसी बत्तमीजी बेहद शर्मनाक है।

वायरल वीडियो में चित्रकूट के एक पत्रकार को पुलिस और एसडीएम मिलकर मार रहे है। दरअसल अधिकारीयों की मौजूदगी में श्रद्धालु से छीना झपटी चल रही थी इस पूरे घटना का वीडिओ पत्रकार ने अपने कैमरे में कैद कर रहा था। यह घटना चित्रकूट अमावस्या मेले में कामदगिरि प्रथम मुखारविंद मंदिर के पास का है। वहीँ मीडिया के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button