चंदौली: पशु तस्करी के वांछित की सम्पत्ति हुई कुर्क

चंदौली। उमेश सिंह: खबर चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्रके केरायगांव से जहा पशु तस्करी का आरोपी कल्लु खां द्वारा न्यायालय हाजिर न होने के कारण एसडीएम चकिया अजय मिश्रा द्वारा बकायदे मुनादी करा कर उसके जमीन को कुर्क कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार शहाबगंज थाना क्षेत्र का कल्लु खां पशु तस्करी में उस पर कई मुकदमे चल रहे है।लेकिन कई बार न्यायालय द्वारा नोटिस जारी करने एवं पुलिस को गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया।लेकिन वह ना ही हाजिर हो सका ना ही पुलिस उसे पकड सकी।

अतः न्यायालय द्वारा उसके सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया गया।जिसकी कार्यवाही आज हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button