बिहार:भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में जाकर बच्चों के बीच चॉकलेट, मिठाईयां, पठन-पाठन सामग्री आदि का किया वितरण

रोहतास | राहुल मिश्रा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सासाराम के बस्ती मोर स्थित दलित बस्ती में पठन-पाठन सामग्री, खिलौने तथा मिठाइयां बांटी। भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय कश्यप के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दलित बस्ती में जाकर बच्चों के बीच चॉकलेट, मिठाईयां, पठन-पाठन सामग्री आदि का वितरण किया गया। भाजपा इन दिनों सेवा सप्ताह मना रही है। जिसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय कश्यप ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी चिरायु होने की कामना के साथ वे लोग सेवा में लगे हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button