बदायूँ: कोरोना वायरस के संक्रमण को चुनौती देते कांग्रेस के नेता

बदायूँ जिले में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह व उनके समर्थक

बदायूँ। संदीप गुप्ता: जहां पूरे देश में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने कोहराम मचा दिया, तो वहीं अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए देश के प्रधानमंत्री हो या यूपी के मुख्यमंत्री तमाम तरीके की गाइडलाइन जारी कर लोगों से अपील कर रहे हैं 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी।

बदायूँ जिले में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह

लेकिन इसको गंभीरता से ना लेने वाले यूपी के बदायूँ जिले में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने यूपी सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस को चुनौती देते हुए, दातागंज विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं एवं कई मुद्दों को लेकर किसानों के साथ एक बैठक आयोजित कर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की गाइडलाइन को चुनौती देते हुए भीड़ इकट्ठा कर ली।

बदायूँ जिले में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह जनता को संबोधित करते हुए

जिसमें आए किसानों ने ना तो मास्क पहन रखा था और ना ही 2 गज की दूरी का ख्याल रखा। यकीन ना हो तो आप खुद ही इन तस्वीरों में देख लीजिए, क्योंकि तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोला करतीं हैं नेता जी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button