अयोध्या: 69,000 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के क्रम में 109 सहायक अध्यापकों को मिला नियुक्ति पत्र

प्रदेश में 69000 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के क्रम में अयोध्या जनपद में भी दूसरे चरण में 109 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम

अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: प्रदेश में 69000 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के क्रम में अयोध्या जनपद में भी दूसरे चरण में 109 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

सांसद लल्लू सिंह व जनपद के सभी विधायक डीएम अनुज झा ने सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए

वितरण कार्यक्रम अवध विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ। नियुक्ति पत्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी को बांटना था लेकिन कतिपय कारणों से उनका अयोध्या दौरा रद्द हुआ जिसके बाद सांसद लल्लू सिंह व जनपद के सभी विधायक डीएम अनुज झा ने सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया।

अनुज झा, डीएम अयोध्या

अयोध्या जनपद में 791 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति हुई है जिसमें दूसरे चरण में 109 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button