अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

मुम्बई। हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनकी बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन का भी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव निकला।

ऐसे में देश भर में मौजूद बच्छन परिवार के फंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच उज्जैन के महाकाल मंदिर में उनकी बेहतरी के लिए महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही अमिताभ बच्छन के बंगले में काम करने वाले 26 सदस्यों की भी जांच की गयी जिन सबका टेस्ट रेसल्ट नेगेटिव था।

फिरहाल अमिताभ बच्चन की हालत अब ठीक बताई जा रही है। हर घंटे डॉक्टर्स जांच कर रहे हैं। आपको बता दें की हाल ही में हुई टेस्ट में अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके स्वस्थ होने की पुष्टि की है। उधर बच्चन परिवार के कोरोना से संक्रमित होने के बाद से ही उनके घर जलसा को बीएमसी ने सैनेटरिसे कर सील कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button