
अमेठी। राजीव ओझा: यूपी के अमेठी में बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याओं समेत कई मुद्दों को लेकर सपा छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन देने के लिए अड़े, प्रदर्शनकारियों ने जमकर की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी निकझोंक भी हुई। सपा कार्यकर्ताओं की मांग थी कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी को खुद ज्ञापन देने की मांग पर अड़े, प्रशासन ने सपा कार्यालय पर ही कार्यकर्ताओं को रोका।

शासन के खिलाफ सपा कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते दिखे। सपा कार्यकर्ताओं की मांग थी की जिलाधिकारी सपा कार्यालय आकर ज्ञापन ले या फिर सपा कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट तक जाने की छूट दी जाए।




