कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी को जिताने के लिए लोगों के बीच चलाया चुनावी कैंपेन

बिहार (वैशाली)| बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की वैशाली के राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी है। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी को जिताने के लिए लोगों के बीच चुनावी कैंपेन चलाया था।

कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि इस बार फिर राजद की सरकार से तेजस्वी यादव जी राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से 100000 वोटों से विजयी होंगे। साथ ही उन्होंने चुनाव को लेकर हो रही तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि विधानसभा के हर एक पंचायत एवं वार्ड तक लोगों के घर घर जाकर तेजस्वी यादव की बातों को लोगों के बीच पहुंचाने का काम करेंगे एवं एक बार फिर से तेजस्वी यादव को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय कराने का काम करेंगे।
उन्होंने आरजेडी से इस्तीफा दे रहे वरिये नेताओं के बारे में बताते हुए कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। वह सब आज भी राजद के साथ हैं और आने-जाने का सिलसिला लगा ही रहता है, जिससे घबराने की कोई बात नहीं है जनता आज भी हमारे साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button