स्कूलों में मिशन शक्ति अभियान और सहायता नंबरों की जानकारी के लिए प्रचार प्रसार रैली का किया गया आयोजन


बरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद बरेली में आज 23 नवंबर को बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम निषेध, बाल तस्करी रोकथाम , मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श मुद्दों पर विभिन्न स्कूल कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताए, रैली ,चर्चा प्रचार-प्रसार आदि का कार्य महिला कल्याण विभाग के साथ किया गया। जिसमें मुख्य रुप से महिला कल्याण विभाग जनपद में वृहद स्तर पर बाल विवाह रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया गया। बाल श्रम प्रति को रोका जाए इस पर लोगों से वार्ता की गई और बाल तस्करी इतनी खतरनाक है हमारे समाज के लिए और बच्चों के विकास के लिए इसको रोकने के लिए चर्चा की गई।

स्कूलों में मिशन शक्ति अभियान और सहायता नंबरों की जानकारी के लिए प्रचार प्रसार रैली का आयोजन किया और प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई।

जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार के द्वारा इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया और बच्चों के बीच में प्रश्नोत्तरी बाल विवाह ,बाल श्रम निषेध, मानव तस्करी के संबंध में प्रश्नों को आयोजित कराई गई, कन्या सुमंगला की जानकारी दी गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की रैली का आयोजन कराया गया और दहेज लेना और देना दोनों ही अपराध है। इस पर बच्चों से चर्चा की गई और उनके सुझाव और विचार भी प्राप्त किए गए। वन स्टॉप सेंटर की टीम के द्वारा खालसा गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में संरक्षण अधिकारी सौरव सिंह के द्वारा जीआईसी में छात्रों के बीच प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सोनम सिंह के द्वारा राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में संरक्षण अधिकारी संध्या एवं रिंकी के द्वारा आंवला क्षेत्र के कॉलेज में प्रचार प्रसार एवं प्रश्नोत्तरी आदि कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। 1 जिला बाल संरक्षण इकाई के अनिल कुमार द्वारा मीरगंज क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों में प्रचार प्रसार किया गया और छात्राओं को जागरूक किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *