सहारनपुर: मामूली कहासुनी पर भाजपा नेता ने पत्रकार पर बोला जानलेवा हमला

सहारनपुर। सुशिल कपिल: मामूली कहा सुनी के बाद NEWS-18 के पत्रकार देवेश त्यागी पर भाजपा नेताओं ने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि बाकी हमलावर पुलिस की गाड़ी को आते हुए देख कर फरार हो गए।

मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सदर बाजार निवासी पत्रकार देवेश त्यागी सोमवार को स्टेडियम में खेलने जा रहे थे। उसी समय कोर्ट रोड पुल पर कार सवारों के साथ किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता घनश्याम अपने साथियों के साथ यहां पहुंचे और देवेश त्यागी पर हमला बोल दिया।

घटना का पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घनश्याम, रविन्द्र ठाकुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अप पुलिस फरार 6 लोगों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button