शहजहाँपुर: नेशनल हाइवे 24 पर एक बार फिर हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक सवार महिला व बच्ची की ट्रक से कुचलकर मौत

शहजहाँपुर। उदित शर्मा: उत्तर प्रदेश के जनपद शहजहाँपुर के थाना मीरानपुर कटरा स्थित नेशलन हाईवे 24 पर निर्माणाधीन दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय आजकल जानलेवा बनता जा रहा है। यहाँ आये दिन निर्माण कार्य में लापरवाही की वजह से भीषण हादसे होते आ रहें हैं। निर्माणदायी संस्था की घोर लापरवाही के चलते आज एक माँ व मासूम बच्ची को जान से हाथ धोना पड़ गया है।

मामला ग्राम बेनीपुर सदर थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली निवासी उपेन्द्र कुमार सिंह अपने पिता दृगपाल सिँह पत्नी शोभा सिँह पुत्री नैना देवी व नन्ही बिटिया के साथ रविवार को बाइक से कटरा के सालपुर गाँव में आए थे खाना खाने केबाद बाइक से बापस घर लौट रहे थे कि नेशनल हाईवे पर मैट्रो अस्पताल के सामने पीछे से आए ट्रक से दबकर उपेन्द्र कुमार सिंह की पत्नी शोभा देवी व पुत्री नन्ही बिटिया की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरी पुत्री नैना देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। बाइक पर सवार उपेन्द्र पाल् सिँह एवँ उनके पिता दृगपाल सिँह बाल बाल बच गए।

हादसे के बाद ट्रक को चालक बरेली की ओर लेकर फ़रार होगया है। गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और नेशनलहाईवे पर लम्बा जाम लग गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव मौके पर पहुँचगए। थानां प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने मौके पर पहुँचकर जाम लगाने वाले लोगों को समझाकर शान्त किया और पूर्व विधायक राजेश यादव को हादसे की रिपोर्ट दर्ज करके ट्रक चालक को जेल भेजने का आश्वासन दिया। पुलिस द्वारा कार्यवाही करने के आश्वासन पर नेशनल हाईवे पर लगा जाम खुल गया। पुलिस ने हादसे में मरी माँ और उसकी बच्ची के शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए नेशनल हाईवे पर से हटबाकर थाने भिजबा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button