शाहजहाँपुर: कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत

शाहजहाँपुर। उदित शर्मा: उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर में उस समय कोहराम मच गया, जब घर की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मामला तहसील तिलहर के विकास खंड निगोही के गांव विक्रमपुर चकोरा का है।

जहां एक बजुर्ग के बेटा न होनें की बजह से वह अपनीं बेटी के यहाँ रहकर गुजर बसर कर रहा था कि आज सुबह लगभग तीन बजे बुजुर्ग ओमकार 67 वर्षीय अपनी पुत्री जमुना देवी के यहां रह रहे थे। जहाँ घर के बाहर पड़ी झोपड़ी में लेटे हुए थे कि अचानक सुबह करीब 3:00 बजे तेज बारिश होने के कारण कच्ची दीवार भर भरा कर गिर गई।

जिससे ओंमकार की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक को गांव वालों की मदद से बाहर निकाला गया। मौत की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मौका मोयना कर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहाँपुर भेज दिया गया है। वहीं इस मौत से
परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button