सुल्तानपुर: बल्दीराय एसडीएम व सीओ ने भूमि विवाद का किया निस्तारण

सुल्तानपुर। विनीत गुप्ता: छोटे-छोटे विवाद का निस्तारित कर बल्दीराय तहसील क्षेत्र में अपराध नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे डीएम के निर्देश पर विशेष अभियान तहसील क्षेत्र में शुरू हो गया है।

अभियान के दौरान बल्दीराय एसडीएम व सीओ की अगुवाई में मौके पर पहुंचकर चिन्हित भूमि विवाद की पैमाइस करते हुए मौके पर निस्तारण कराने का काम किया।लॉकडाउन अवधि में बढ़ रहे भूमि विवाद व मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के शासन के निर्देश पर विशेष अभियान शुरु किया गया। बल्दीराय एसडीएम राजेश सिंह, सीओ विजयमल यादव व बल्दीराय थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बल्दीराय थानाक्षेत्र के चक सत्तर, मजरे अलियाबाद गांव व बहुरावा बाजार में चिन्हित विवादों का मौके पर पहुंच कर निस्तारण कराया।

आपको बता दें की कार्रवाई के दौरान कब्जा धारकों में पूरे टाइम हड़कंप मचा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button