बड़ी खबर: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में आज लगातार तीसरे दिन लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। अब रिया चक्रवर्ती को मेडिकल टेस्ट के लिए लाया जाएगा। इसके बाद रिया को अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा। जहां एनसीबी उनके रिमांड की मांग करेगी।

एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान एनसीबी ने उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती, राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से आमना-सामना कराया।

इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं। रिया ने कई इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है। उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे।

सूत्रों के मुताबिक आज रिया ने कबूल किया कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया है। एजेंसी ने अंजू केशवानी नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। कैजन इब्राहीम से पूछताछ के दौरान केशवानी का नाम सामने आया था। कैजन को मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button