अमेठी: रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक पिता ने अपने ही बेटी से की अभद्रता

अमेठी। राजीव ओझा: हम बात कर रहे हैं हिंदुस्तान की तो जहा बेटियों को आगे बढ़ने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है कि हमारे देश की बेटियां हमारे देश का सभी कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और आगे बढे। सरकार इनके लिए नौकरी आदि में छूट भी देती है वही कुछ ऐसे लोग है जो बेटियों को बुरी नजर से देखते है ऐसा ही मामला अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र का है।

जहां पर अपना सौतेला बाप अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करता है। अमेठी जनपद की जहां पर एक बेटी ने अपने पिता पर छेड़खानी अभद्रता का आरोप लगाया है और रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। जहां शादी शुदा युवती ने अपने सौतेले पिता पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है और अपने पति वा अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर अपने पिता पर छेड़खानी व गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

वहीं युवती की मां ने बताया की उसका पहला पति मर चुका है, जो दूसरा पति है वो नशे में आये दिन उसकी बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता है और बुरी नजर से देखा करता है। जिससे परेशान होकर उसने अपनी बेटी की शादी कर दी। वहीं शादी के बाद भी उसका नशेड़ी पति थाने में फर्जी शिकायत करता है। जिससे उसकी बेटी का रिश्ता टूट जाए और वो अपने मकसद में कामयाब हो सके। थाने पहुंची मां बेटी ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button