बुलंदशहर में किसानों का धरना प्रदर्शन, गंगा की लपेट में आये सैकड़ों किसान

बुलंदशहर। दीपक शर्मा: बुलंदशहर में आज जिला कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और और कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गंगा रूष्ट हो गई है जिससे किसानों की खेती बर्बाद हो गई है और गंगा ने गांव की ओर रुख कर दिया है।

जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। गंगा की लपेट में सैकड़ों किसान आ गया है। इसके सामने रोजी-रोटी का भी संकट पैदा हो गया है। इसलिए प्रशासन से मांग की है कि किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट आने पर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान अपनी खेती बर्बाद होते हुए देखने के सिवा कुछ नहीं कर सकते। क्योंकि गंगा ने उनकी फसल बर्बाद कर दी है। उन्होंने मांग की है कि किसानों की समस्या को देखते हुए उनकी सहायता की जाए। किसानों को जो भी सरकार द्वारा मदद हो सके की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button