करणी सेना में पैदा हुआ वैचारिक मतभेद, बनाया नया संगठन

वाराणसी। विवेक सिंह राठौर: पद्मावती जैसे फिल्मों का विरोध करने वाले करणी सेना के प्रदेश महामंत्री ने आज नए संगठन की औपचारिक घोषणा की। श्री करणी सेना के नाम से बनाये गए नए संगठन के संस्थापक विवेक सिंह राठौड़ को सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया।

कैंट स्थित निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री करणी सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि करणी सेना में वैचारिक मतभेद होने के कारण हम लोगो ने नए संगठन की शुरुआत की है।

फिलहाल नए संगठन की शुरुआत वाराणसी से लगभग दो से ढाई हजार सदस्यों के साथ शुरुआत की गई है। संगठन के संस्थापक ने बताया कि श्री करणी सेना में समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा जिसके लिए सदस्यों ने अभी से ही जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है और जल्द से जल्द पूर्वांचल के साथ साथ पूरे प्रदेश में भारी संख्या में नए सदस्यों को जोड़ने का काम करने की शुरुआत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button