बरेली: पुलिस ने फ़र्ज़ी कॉलसेंटर पर मारा छापा, 12 युवतियां गिरफ्तार

बरेली। सोनू अंसारी: बरेली की बारादरी पुलिस ने फ़र्ज़ी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 12 युवतियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो दर्जन मोबाइल, दो दर्जन सिम कार्ड और दो लैपटॉप भी बरामद हुए है। पुलिस अब कॉल सेंटर के मालिक की तलाश में जुट गई है। ये लोग देश भर के बेरोजगार युवक और युवतियों को ठगा करते थे।

बरेली के बारादरी थाने में कपड़े से अपना चेहरा छिपाए ये सभी युवतियां फ़र्ज़ी कॉल सेंटर चलाती थी। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर शीतांशु शर्मा ने बताया की मुखबिर के जरिये उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी की रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पीछे डोहरा मोड़ पर एक फ़र्ज़ी कॉल सेंटर चल रहा है। पुलिस ने जब वहां छापा मारा तो वहां पर उन्हें 12 युवतियां काम करती मिली। पुलिस पूछताछ में पता चला की ये लोग ऐसे लोगो को टारगेट करती थी जिन्हें नौकरी की तलाश होती थी। इसके लिए इन युवतियो ने नौकरी डॉट कॉम वेबसाइट का सहारा लिया था।

बरेली के एसपी आईपीएस अभिषेक वर्मा ने बताया की ये लोग नौकरी डॉट कॉम वेबसाइट के फर्ज़ी कॉल लेटर तैयार करके बेरोजगार लोगो को नौकरी देने के नाम पर 2 हजार रुपये जमा करवाते थे और कहते थे की अगर टेलीफोनिक इंटरव्यू में भी आप सलेक्ट हो जाते है तो आपको जॉब मिल जाएगी वरना आपकी फीस वापिस कर दी जाएगी। ये लोग जून से फ़र्ज़ी कॉल सेंटर चला रहे थे। और देश भर में काफी लोगो से लाखो रुपये ठग चुके है। इसका मास्टर माइंड प्रशांत अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। पुलिस ने इन युवतियो के पास से 2 दर्जन मोबाइल, दो दर्जन सिम कार्ड और दो लैपटॉप भी बरामद किये है।

कोरोना कॉल में जहां एक ओर बेरोजगारी बढ़ी तो वही दूसरी ओर बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर ठगी के मामले भी बढ़ गए है। ऐसे में जरूरत है हम सभी के ऐसे लोगो से सावधान रहने की क्योंकि कहते है सावधानी हटी दुर्घटना घटी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button