यूपी: कोरोना संक्रमण से अब तक 1348 मौत, पिछले 24 घंटे में सामने आए 2712 नए मरीज

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ। यूपी में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 1348 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 2712 नए मरीज सामने आए हैं। ये जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21711 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 37712 हो गई है।
उन्होंने बताया कि अब तक सर्विलांस से 33995 इलाकों में 1,33,06,810 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 6,77,18,224 लोग रहते हैं। गुरुवार को प्रदेश में 50697 सैंपल्स की जांच की गई है और अब तक प्रदेश में 17 लाख पांच हजार तीन सौ अड़तालीस सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button