सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव युवती के साथ डॉक्टर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

उत्तर प्रदेश। अलीगढ़: अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल संयुक्त हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ।अस्पताल में भर्ती 28 वर्षीय युवती से अस्पताल कर्मी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।युवती मुल रूप से अलीगढ़ निवासी है और ग़ाज़ियाबाद की एक निजी कम्पनी में कार्यरत है। जो कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बीते 19 जुलाई को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती है।

युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत की है। जिसके बाद हरकत में आए ज़िला प्रशासन ने एक टीम सीएमओ अपर नगर मजिस्ट्रेट व डीएसपी की बनाकर दीन दयाल संयुक्त चिकित्सालय भेजी। आपको बता दे कि जांच कर के लौटी टीम ने डीएम को अपनी रिपोर्ट दी है। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी देते हुए डीएम अलीगढ़ ने बताया कि दीन दयाल हॉस्पिटल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला संज्ञान में आया था। जिसके बाद वहां हॉस्पिटल में एक टीम भेजकर जांच कराई गई है। आरोपी डॉक्टर तुफैल को दुष्कर्म के प्रयास मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button