
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 23 विद्यार्थियों को अपने हाथों से टैबलेट प्रदान किए और योजना पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन भी किया। देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की कि माफियाओं को कुचलने और संगठित अपराध को नष्ट करने के बाद अब प्रदेश सरकार नशे के सौदागरों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई प्रारंभ करने जा रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए चेतावनी दी कि युवाओं के करियर के साथ खिलवाड़ करने वालों को सरकार पूरी तरह तबाह कर देगी। समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने टैबलेट पाने वाले युवाओं के साथ सेल्फी भी ली।

मुख्यमंत्री ने दो दिन पूर्व गोरखपुर में सपा के जुलूस के दौरान दसवीं के छात्र को रौंदे जाने की घटना को यूपी की पहचान पर काला धब्बा बताया। उन्होंने कहा कि अपनी छोटी बहन को स्कूल से लेने जा रहा वह छात्र चौरी-चौरा कांड के क्रांतिकारी पूजन सिंह का प्रपौत्र था। चुनाव के समय बिलों से निकलकर मचलने वाले अराजक तत्वों को पूरी तरह कुचल दिया जाएगा।
विपक्ष को आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े नौ वर्ष में पौने दस लाख सरकारी नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। हाल ही में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, पुलिस, खेल और राजस्व विभाग में 16 हजार से अधिक नियुक्तियां हुईं। अब 8 हजार लेखपालों, 32 हजार पुलिसकर्मियों और 42 हजार से अधिक होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 26 जनवरी तक औसतन हर पांच से सात दिन में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। पहले परीक्षाओं में मुन्ना भाई और सैफई सिंडिकेट हावी था, जबकि अब पेपर लीक पर आजीवन कारावास, एक करोड़ रुपये जुर्माना व संपत्ति जब्ती के सख्त कानून के बीच टैलेंट के आधार पर फटाफट भर्ती हो रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रथम चरण में 60 लाख युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन मिले, जिसका लाभ आईआईएम लखनऊ के अध्ययन के अनुसार 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा। दूसरे चरण में 25 लाख टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। इंफोसिस के 18 हजार से अधिक निःशुल्क कोर्स और ‘युवा साथी ऐप’ से युक्त यह टैबलेट चलता-फिरता विश्वविद्यालय है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को वायरल कंटेंट का फैक्ट चेक करने, डिजिटल सुरक्षा बरतने और रील देखने में 30 सेकंड के बजाय कौशल विकास पर तीन घंटे देने की सलाह दी। साथ ही टैबलेट से जनगणना 2027 की स्वगणना और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के लिए फॉर्म 6, 7 व 8 भरने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एंड एंप्लॉयमेंट जोन बनेगा, जहां युवाओं को जापानी और जर्मन भाषाओं तथा कौशल प्रशिक्षण देकर देश-विदेश के उद्योगों से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में स्टार्टअप 120 से बढ़कर 25 हजार हो गए हैं, जिसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स बनाया गया है। ओडीओपी, ओडीओसी और सीएम युवा योजना के तहत दो लाख युवाओं को पांच लाख रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण, 67 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति और कॉलेज स्तर तक अभ्युदय कोचिंग से युवा जॉब क्रिएटर बन रहे हैं। उ.प्र.की जीएसडीपी तीन गुना होकर 12 लाख करोड़ से 36 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों से 65 लाख युवाओं को रोजगार मिला और अकेले गीडा में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया। 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे नेटवर्क, 17 एयरपोर्ट, गोरखपुर में एम्स व पांच विश्वविद्यालयों के साथ पूर्वांचल इंसेफेलाइटिस-मुक्त हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उ.प्र. उपद्रव से उत्सव का प्रदेश बन गया है। देवोत्थान एकादशी पर अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा में 50 से 55 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। एचसीएल टेक के लखनऊ सेंटर में कर्मियों की संख्या 100 से बढ़कर 18 हजार हो गई है, जहां बेटियां रात दो बजे भी बेखौफ घर लौटती हैं, क्योंकि बेटी को छेड़ने वालों के लिए जेल या जहन्नुम ही एकमात्र जगह है। उन्होंने युवाओं से 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व करने का आह्वान किया।
स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित व आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेंगे: सीएम योगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण केंद्रों के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत सभी अतिथियों व युवाओं का अभिनंदन किया। उन्होंने राजधानी लखनऊ में इस आयोजन …
लखनऊ को कौशल दीक्षांत समारोह की मेजबानी, पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम 5:30 बजे के बाद राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री यहां पर सम्मानित और अन्य युवाओं को संबोधित करेंगे। कौशल दीक्षांत समारोह पहली बार दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य …
लखनऊ में करीब दो घंटा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रवास, कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को करेंगे सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। लखनऊ में पीएम मोदी का करीब दो घंटा का प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम को करीब पांच बजे लखनऊ पहुंचेंगे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे से …
यूपी में मेडिकल कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए बनेगा ‘UP-MCEI’ इंडेक्स, गुणवत्ता सुधार पर योगी सरकार का जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीते साढ़े नौ वर्षों के दौरान व्यापक बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से लेकर चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार तक सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती दी है। …
पीएम मोदी ने ITI के मेधावियों का बढ़ाया हौसला, बोले- यह कभी मत सोचना अकेले हैं, मेरे साथ पूरे करें अपने सपने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने के साथ उनके अंदर जोश भी भरा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि पीएम मोदी ने हुनरमंदों के योगदान को जमकर सराहा। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ देश भर से …
लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, भारत करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कौशल दीक्षा समारोह में पीएम मोदी ने युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह को संबाेंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा के अगले साल 2027 में भारत एशिया की सबसे बड़ी स्किल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देश–विदेश के …
लखनऊ में PM नरेन्द्र मोदी बोले- आक्रांताओं ने सबसे पहले की हमारे देश के हुनर पर चोट, लौटाएंगे वैभव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी लखनऊ से युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ उनको संबोधित भी किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान …
राई और मयूर नृत्य से लखनऊ में हुआ PM मोदी का स्वागत, लोकसंस्कृति के रंगों में रंगी राजधानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में शनिवार को राजधानी की सड़कें सांस्कृतिक रंगों और रोशनी से जगमगा उठीं। दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सड़क के दोनों ओर बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की गई थीं। रोशनी …
AI और साइबर हमलों से निपटने की तैयारी, यूपी की साइबर सुरक्षा नीति पर लखनऊ में होगा बड़ा मंथन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और तेजी से बदलते डिजिटल परिदृश्य में साइबर हमलों के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को भविष्य के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। प्रदेश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकारी डेटा और महत्वपूर्ण सूचना प्रणालियों को सुरक्षित बनाने के लिए …
मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ, करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी
उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने लखनऊ का रुख किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर में लखनऊ पहुंचने पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री शाम को पांच पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय …



