जेवर में 1,219 करोड़ रुपये से लग रहा CNH का ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार

विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा/लखनऊ:- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक निवेश केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक क्लस्टरों के विकास और निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप यहां बड़े औद्योगिक निवेश धरातल पर उतर रहे हैं। इसी क्रम में यीडा के सेक्टर-8 डी में सीएनएच द्वारा ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण ने कंपनी को 100 एकड़ भूमि आवंटित की है। इस परियोजना में 1,219 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जबकि इसके माध्यम से करीब 1,200 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। गुरुवार को संयंत्र निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री योगी भी लखनऊ से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।

              यह परियोजना उत्तर प्रदेश में कृषि मशीनरी और ट्रैक्टर विनिर्माण क्षेत्र को नई मजबूती देने के साथ प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही विनिर्माण से जुड़ी सहायक इकाइयों, कलपुर्जा आपूर्तिकर्ताओं, लॉजिस्टिक्स और अन्य सेवाओं के विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

         सीएनएच की यह इकाई भारत की विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। यमुना प्राधिकरण में एयरपोर्ट की स्थापना को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने मास्टर प्लान में औद्योगिक निवेश को केंद्र में रखकर अनुमोदन प्रदान किया था। इसी रणनीति के तहत एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक सेक्टर विकसित किए गए हैं, ताकि बेहतर कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं का लाभ उठाकर देश-विदेश की कंपनियां यहां अपनी विनिर्माण इकाइयां स्थापित कर सकें।

         यमुना प्राधिकरण ने इन्वेस्ट यूपी की अनुशंसा और औद्योगिक निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) तथा फॉर्च्यून-500 कंपनियों से संबंधित नीतियों के अनुरूप औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की है। इसका उद्देश्य बड़े निवेशकों को अनुकूल औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराना, उत्पादन गतिविधियों का विस्तार करना और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर तैयार करना है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विकास का दायरा केवल ट्रैक्टर विनिर्माण तक सीमित नहीं है। यहां उत्तर भारत की प्रमुख एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर चिप निर्माण परियोजना स्थापित हो रही है। इसके साथ ही बड़े इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का विकास किया जा रहा है। सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में इन परियोजनाओं से उच्च तकनीक आधारित विनिर्माण, निवेश और कुशल मानव संसाधन के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

               इसके अलावा यीडा क्षेत्र में अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और डेटा सेंटर पार्क जैसे विशेष औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों को एक ही स्थान पर आवश्यक औद्योगिक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना है। इससे बड़े उद्योगों के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को भी निवेश और उत्पादन के अवसर मिलेंगे।

                    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बन रही है। एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और अन्य परिवहन सुविधाओं की बेहतर कनेक्टिविटी से औद्योगिक इकाइयों को कच्चे माल की आपूर्ति, तैयार उत्पादों के परिवहन और निर्यात में सहूलियत मिलेगी। आगामी वर्षों में इस क्षेत्र में औद्योगिक अवस्थापना का और विस्तार होने की संभावना है।

‘जब 14 करोड़ वोटर अवैध, तो 2024 का इलेक्शन वैध कैसे?’ राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शनिवार को हैदराबाद में ‘भारत समिट’ को संबोधित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनावों की वैधता पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि उसने मतदान करने वाले 140 मिलियन (14 करोड़) लोगों को या तो अस्तित्वहीन मतदाता या गैर-मतदाता करार दिया। ‘2024 का चुनाव …

0 comments

योगी सरकार स्टार्टअप इकोसिस्टम को देगी नई रफ्तार, इनक्यूबेटर्स और एक्सीलरेटर प्रोग्राम से मजबूत होगा नवाचार का आधार

योगी सरकार प्रदेश को देश के प्रमुख स्टार्टअप और नवाचार केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रदेश में युवाओं के नवाचार, उद्यमिता और नए व्यावसायिक विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, जहां किसी नए विचार को …

0 comments

योगी सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर, प्रदेश के 26,720 परिषदीय विद्यालयों में होगा सोशल ऑडिट

योगी सरकार प्रदेश की परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संचालित परिषदीय विद्यालयों के 20 प्रतिशत विद्यालयों का सोशल ऑडिट कराया जाएगा।इसके लिए कुल 26,720 परिषदीय विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। …

0 comments

योगी सरकार में छठ पूजा पर भी 24 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली, घाटों पर होगी पर्याप्त रोशनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दीपावली के बाद अब छठ पूजा पर भी 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय है। योगी सरकार की प्राथमिकता है कि त्योहार के दौरान गांव से लेकर शहर तक उपभोक्ताओं को सुचारु, सुरक्षित और भरोसेमंद बिजली मिले। इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन …

0 comments

योगी सरकार में रात का सफर हुआ आसान, महिलाएं भी बेफिक्र होकर तय कर रहीं लंबी दूरी

योगी सरकार में कानून-व्यवस्था और परिवहन सुविधाओं में हुए बेहतर बदलाव का असर उत्तर प्रदेश में रात्रिकालीन आवागमन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार के कारण रात में सफर करने वाले यात्रियों का भरोसा बढ़ा है।नौकरीपेशा महिलाएं, छात्राएं और परिवारों के साथ यात्रा …

0 comments

राष्ट्र की शक्ति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है सैन्य परिवार: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को क्रांति धरा मेरठ में आयोजित ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ में मौजूद रहेंगे। आयोजन से पहले मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रदेश के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त होगा। लगभग 15 से 20 लाख लोगों का …

0 comments

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों का तबादला, 5 जिलों में नए DM तैनात

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अफसरों के तबादले संबंधी दिए गए दिशा-निर्देश के तहत शुक्रवार देर रात राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) से पहले 38 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इनमें पांच जिलाधिकारी सहित लखनऊ व मेरठ विकास प्राधिकरण …

0 comments

पीएम मोदी 21 नवंबर को आएंगे लखनऊ, कौशल दीक्षा समारोह में आईटीआई टॉपर्स को करेंगे सम्मानित

विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे। मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षा समारोह में देशभर के आईटीआई के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कौशल …

0 comments

लखनऊ तिहरा हत्याकांड: आरोपितों के तीन अवैध घरों पर चला बुलडोजर, मलबे से मिले हथियार और कारतूस

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने करीब 20 घंटे बुलडोजर चलाकर सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के आरोपितों के तीन अवैध घरों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। चार हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बने घर अब मलबे में तब्दील हो गए हैं। कार्रवाई के दौरान उनके घरों से एक सिंगल बैरल बंदूक, देसी रिवाल्वर, एक तमंचा, एक …

0 comments

एनईपी के तहत व्यावसायिक शिक्षा के पांचों कौशल मानकों को पूरा करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के व्यावसायिक शिक्षा के तहत निर्धारित कौशल …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button