
नयी दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1975 में लगाए गए आपातकाल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक लगाई गई थी और बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) का अधिकार भी निलंबित किया गया था, लेकिन यह सब संवैधानिक तरीके से किया गया था। वहीं, सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। अंग्रेजी अखबार द हिंदू को दिए इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने आपातकाल, मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और अपनी आने वाली संस्मरण पुस्तक बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लवश् को लेकर विस्तार से बात की। साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था, जो करीब 21 महीने तक चला। इस दौरान नागरिकों के कई लोकतांत्रिक अधिकार सीमित कर दिए गए थे। सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें आपातकाल के बाद ही पता चला कि उस समय वास्तव में क्या हो रहा था और परिस्थितियां कितनी गंभीर थीं।
उन्होंने स्वीकार किया कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन उनका कहना है कि आपातकाल से जुड़े फैसले संवैधानिक प्रावधानों के तहत लिए गए थे। सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि उस समय देश में हिंसक प्रदर्शन हो रहे थे। सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। उनके मुताबिक, नौकरशाही और सशस्त्र बलों से भी सरकारी आदेशों की अवहेलना करने की अपील की गई थी। इंदिरा गांधी इन बिगड़ती परिस्थितियों से निपटने की कोशिश कर रही थीं। सोनिया गांधी ने कहा कि आपातकाल से जुड़े विवाद का समाधान आखिरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए ही निकला।

उन्होंने याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने परिस्थितियों को समझते हुए मार्च 1977 में आम चुनाव कराने का फैसला किया था। उन्होंने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी ने बाद में आपातकाल के दौरान हुई ज्यादतियों पर सार्वजनिक रूप से खेद जताया और माफी भी मांगी थी। सोनिया के अनुसार, आज पीछे मुड़कर देखने पर उस दौर की घटनाओं को बेहतर नजरिये से समझा जा सकता है। इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की बुनियाद, लोकतंत्र और संस्थागत व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि अब आम लोगों को भी इस नुकसान का एहसास होने लगा है। सोनिया गांधी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में देश के मतदाता लोकतांत्रिक व्यवस्था को दोबारा मजबूत करने और बेहतर शासन की वापसी का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के जाने के बाद भी लोकतांत्रिक संस्थाओं को उनकी पुरानी स्थिति में लाने में समय लगेगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को मिलकर प्रयास करने होंगे। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि भारत के लोग लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के पक्ष में खड़े होंगे।
सोनिया गांधी इन दिनों अपनी संस्मरण पुस्तक बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि यह किताब केवल उनकी और राजीव गांधी की प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि भारत और राजीव गांधी के परिवार के साथ उनके जुड़ाव की कहानी भी है। सोनिया के मुताबिक, राजीव गांधी से विवाह के बाद उनका रिश्ता धीरे-धीरे उनके परिवार और भारत से गहरा होता गया। इसी अपनापन और प्रेम ने उन्हें आगे चलकर सार्वजनिक जीवन में आने के लिए प्रेरित किया। इस पुस्तक में सोनिया गांधी ने युद्ध के बाद के इटली में बिताए बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात, भारत आने और व्यक्तिगत जीवन के कठिन दौर का जिक्र किया है। इसमें यह भी बताया गया है कि कैसे उन्होंने भारत को अपना घर बनाया और अंततः राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। सोनिया गांधी के इस इंटरव्यू ने एक बार फिर आपातकाल के इतिहास, कांग्रेस की राजनीतिक विरासत और मौजूदा केंद्र सरकार को लेकर राजनीतिक बहस तेज कर दी है।
वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में उल्लास और उमंग का माहौल है। वजह भी खास है। सीएम योगी हर साल इस वनटांगिया गांव में …
जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 10वें दीपोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब आप सभी अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं। अवधपुरी का कण-कण आह्लादित और स्पंदित है- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। …
संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति
विजय कुमार निगम ङअयोध्या:- अयोध्या दीपोत्सव 2026 के अवसर पर राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों का सम्मान किया। उन्होंने संतों को मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए। इस अवसर पर संतों ने अयोध्या के विकास, धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। …
मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, करीबी भी पकड़ा गया
देहरादून । उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद से फरार उनके पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यहां बताया कि साहू को मामले की जांच के …
मसौदा मतदाता सूची से बाहर लोगों को मिलेगा दोबारा मौका, 7 राज्यों में घर-घर जाएंगे बीएलओ
नयी दिल्ली । मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मसौदा सूची से बाहर रह गए मतदाताओं को चुनाव आयोग ने एक और मौका देने का फैसला किया है। आयोग ने दिल्ली, हरियाणा, झारखंड समेत सात राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में …
कोलकाता में भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच देर रात हिंसक झड़प, अभिषेक बनर्जी बोले, मुझ पर हमले की कोशिश की गई
कोलकाता । डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के सामने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को भाजपा और ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एमएआईटीसी) के समर्थकों के बीच देर रात झड़पें कई चरणों में हुईं। उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार, ये झड़पें रात 2.30 बजे से …
आपातकाल पर सोनिया गांधी ने किया इंदिरा गांधी का बचाव, बोलीं, सब संवैधानिक रूप से हुआ, मोदी सरकार पर भी साधा निशाना
नयी दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1975 में लगाए गए आपातकाल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक लगाई गई थी और बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) का अधिकार भी निलंबित किया गया था, …
राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाई दिवाली, अग्निवीरों को दिया बड़ा तोहफा
नयी दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली के एक दिन पहले पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले स्थित बागडोगरा एयरफील्ड में भारतीय सेना और वायुसेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों को मिठाइयां बांटीं और उनके साहस, समर्पण तथा देश के प्रति त्याग की सराहना की। जवानों से बातचीत के …
ई-20 पेट्रोल के नाम पर हो रहा फ्रॉड? राहुल गांधी का दावा, 20ः से ज्यादा मिल रहा एथेनॉल, जनता को हो रहा नुकसान
नयी दिल्ली कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ई-20 पेट्रोल के नाम पर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है और पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत से ज्यादा एथेनॉल मिलाया जा रहा है। …
राहुल गांधी से दीपावली मिलन में पहुंचे कर्नाटक के सीएम और प्रदेश अध्यक्ष, राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा
दिल्ली । नयी दिल्ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने शनिवार को कहा कि उन्होंने नयी दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी और राष्ट्रीय नेताओं के साथ दीपावली मिलन की …




