कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, भतीजे आकाश आनंद भी साथ में मौजूद रहे.

 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बसपा प्रदेश कार्यालय में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आज बसपा लखनऊ में अपना शक्ति प्रदर्शन भी करने जा रही है। 

विश्वनाथ पाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मान्यवर साहब का सामाजिक परिवर्तन और बहुजन समाज के राजनीतिक सशक्तीकरण का मिशन सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा। जय भीम! जय बसपा!’

आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को जनपद लखनऊ स्थित बीएसपी के केंद्रीय कैंप कार्यालय, 9 मॉल एवेन्यू, लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक, बहुजन नायक मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी के 20वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय श्री आकाश आनंद जी के साथ उन्हें अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मान्यवर साहब का सामाजिक परिवर्तन और बहुजन समाज के राजनीतिक सशक्तीकरण का मिशन सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा। जय भीम! जय बसपा! #जयभीम #BSP #मान्यवर_कांशीराम_जी

मायावती ने पोस्ट कर लिखा, ‘बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.)के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर बी.एस.पी. परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।’

देश में जाति के आधार पर सदियों से तोड़े व पछाड़े गये ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं अन्य कमज़ोर तबक़ों आदि को उनके वोट की ताक़त के माध्यम से सत्ता की मास्टर चाबी देकर उन्हें शोषित से शासक वर्ग बनाने हेतु इनके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के रुके एवं बिखरे हुये कारवाँ को आगे मंज़िल तक पहुँचाने के लिये बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर बी.एस.पी. परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित। मान्यवर श्री कांशीराम जी के मिशनरी संकल्प का ही यह सुखद परिणाम था कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल व महत्वपूर्ण राज्य में मेरे नेतृत्व में बी.एस.पी. की चार बार सरकार बनी और इसके माध्यम से ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ के ऐतिहासिक कार्य करके ’बहुजन समाज’ में समय-समय पर जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर महात्मा ज्योतिबा फुले, श्री नारायणा गुरु, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज व बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर आदि के समता व समानता के हक़ के लिये उनके अतुलनीय संघर्ष व बहुमूल्य योगदान को ज़मीनी स्तर पर उतारकर संविधान के पवित्र मंशा की पूर्ति की गयी। यही नहीं बल्कि इन महापुरुषों की प्रेरणा से, यूपी में सर्वसमाज के हित में अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामलों में क़ानून द्वारा क़ानून का राज क़ायम करके तथा जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी, बेहतरीन सरकार देकर मान्यवर श्री कांशीराम जी को सच्ची श्रद्धांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button