राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव नतीजों की घोषणा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

नयी दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व सदस्य मेघा गौर ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनावों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनाव पर रोक लगाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने का आदेश दिया है। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि चुनाव का परिणाम घोषित नहीं होगा। उसे सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मेघा गौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

मेघा गौर द्वारा दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में एक भी महिला वोटर या उम्मीदवार नहीं है। स्पोर्ट्स कोड, अपने एसोसिएशन के संविधान और कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए जल्दबाजी में चुनाव करवाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही एसोसिएशन के तहत तीन नए जिले बनाने की भी कोशिश की जा रही है। याचिका में कहा गया है कि यह वह समय है जब इंडिया की महिला क्रिकेट टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन राजस्थान में महिला क्रिकेटरों को दबाने की कोशिश की जा रही है। राजस्थान की टीम ने आईपीएल जीता है, हमने देश के लिए खेला है। हम क्रिकेट प्रशासन में अपनी बात रखना चाहते हैं। एसोसिएशन की वोटर लिस्ट में कोई महिला नहीं है। याचिकाकर्ता की तरफ से सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी ने कोर्ट को बताया कि चुनाव मंगलवार को होना है। जस्टिस बागची ने कहा कि आप यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट के सामने क्यों नहीं रखते? क्या हम चल रहे चुनाव पर रोक लगा सकते हैं? गुरुस्वामी ने कहा कि चुनाव पूरी तरह से गैरकानूनी है। सीनियर एडवोकेट गुरुस्वामी ने कहा कि “हमारी दो मांगें हैं। पहला, चुनाव रोक दिए जाएं क्योंकि यह पूरी तरह से गैरकानूनी चुनाव होने वाला है, जिसमें महिलाओं को शामिल नहीं किया जाएगा। यह वह समय है जब भारत की वर्ल्ड कप टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वह वर्ल्ड चैंपियन है। देश भर में युवा लड़कियां क्रिकेट खेल रही हैं। राजस्थान राज्य में, जहां क्रिकेट की शानदार परंपरा है और जिसकी आईपीएल टीम जीत रही है, उन्हें दबाना किसी भी ऐसी चीज के बिल्कुल खिलाफ है, जिसे हम संवैधानिक, न्यायसंगत या स्वीकार्य समझते हैं। दूसरा, हम इस देश में क्रिकेट और खेल का बेहतर प्रशासन देखना चाहते हैं। जो वोटर लिस्ट बनाई गई है, जिसे हम सौंपेंगे, उसमें कोई महिला नहीं है। अगर वोटर लिस्ट में कोई महिला नहीं है, तो वहां से कोई महिला उम्मीदवार नहीं हो सकती। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि चुनाव हो सकते हैं, लेकिन नतीजे घोषित नहीं किए जाएंगे और उन्हें एक सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा।

हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया।      इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …

0 comments

हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा समस्याओं का समाधान समय से कराएं

विजय कुमार निगम लखनऊ:- कर्तव्य पथ पर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में अलग भूमिका में दिखे। उनके पास कक्षा-8 का छात्र प्रिंस क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग उपलब्ध कराने की फरियाद लेकर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने उसकी पूरी बात सुनी, फिर 4-5 मिनट तक पास खड़े होकर काउंसलिंग की। मुख्यमंत्री …

0 comments

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सीजन की सबसे सर्द रात ने छुड़ाई कंपकंपीय शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे

श्रीनगर कश्मीर के कई इलाकों में रविवार रात सर्दी के इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम …

0 comments

UP चुनाव से पहले 30 मिनट तक चली कांग्रेस-सपा की बैठक, सीटों को लेकर 2-3 दिन में समझौते की उम्मीद

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में पहली औपचारिक बैठक हुई। हालांकि, यह बैठक महज कुछ मिनटों तक ही चली, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत …

0 comments

अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, 6 आपराधिक मामलों में 26 फरवरी 2027 तक अंतरिम सुरक्षा

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने राज्य के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज छह आपराधिक मामलों में उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम सुरक्षा की अवधि …

0 comments

गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल से जेल में बंद कैदी की उम्रकैद पर लगी रोक

नयी दिल्ली 2002 के गोधरा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी ठहराए गए इरफान सिराज पाडा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उसकी उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने यह फैसला उसकी लंबी जेल अवधि और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए …

0 comments

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम, CM शुभेंदु ने दी जानकारी, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति में राज्य के नाम को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को एलान किया कि राज्य का नाम बदलकर अब पश्चिम बंग किया जाएगा। अंग्रेजी में भी राज्य का नाम पश्चिम बंग ही लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल ने नाम बदलने …

0 comments

पीएम मोदी-बालेन शाह की बैठक में 8 बड़े समझौते, नेपाल को 15 हजार करोड़ का पैकेज, देश में बनेगा आईआईटी

नयी दिल्ली भारत और नेपाल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों ने अंतरिक्ष, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शहरी विकास …

0 comments

पुरानी मस्जिद गिराने के मामले में याचिकाकर्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करें: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 100 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मस्जिद को गिराकर शीर्ष अदालत के वर्ष 2024 के उस ऐतिहासिक फैसले में तय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button