लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम, यहां आने वाली पांच फ्लाइट्स डायवर्ट

राजधानी लखनऊ के साथ पास के जिलों में लगातार बारिश के कारण शुक्रवार देर रात से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। लो विजिबिलिटी शनिवार को भी जारी रहने के कारण फ्लाइट्स प्रभावित हैं।

दूसरे शहरों और देशों से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचकर पायलटों को रनवे साफ नहीं दिख रही है। इसके कारण पांच विमानों को दूसरे शहरों को डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान शनिवार सुबह तक लखनऊ पहुंचे। रात भर यात्री विमानों में फंसे रहें। इसी तरह शुक्रवार को एक विमान निरस्त रहा।

दिल्ली, गोवा, हैदराबाद से आने वाले विमानो को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद विजिबिलिटी कुछ सही होने पर विमान 6ई 6811 रात 12:34 बजे, 6ई 903 रात 3:05 बजे, आईएक्स 1541 रात 3:14 बजे, 6ई 6167 सुबह 4:51 बजे और 6ई 6479 सुबह 4:43 बजे लखनऊ उतरा। इंदौर से आने वाला विमान 6ई 7422 को निरस्त कर दिया गया। इस कारण लखनऊ से 6ई 7629 को भी निरस्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button