
विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 में प्रदेश के डेयरी व मत्स्य क्षेत्र की उपलब्धियों, संभावनाओं और उद्यमिता की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में मत्स्य एवं डेयरी को प्रमुख फोकस सेक्टर के रूप में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की विविध क्षमताओं को देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों और कारोबारियों के सामने प्रस्तुत करना है।
डेयरी और मत्स्य क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्वरोजगार से सीधे जुड़े हैं। ट्रेड शो में इन क्षेत्रों से संबंधित सरकारी योजनाओं, उत्पादों, सेवाओं, तकनीकों और उद्यमिता के अवसरों को व्यापक मंच मिलेगा। इससे किसानों, दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों, स्वयं सहायता समूहों व उद्यमियों को अपने कार्य और उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

मत्स्य क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के साथ आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन, प्रसंस्करण और विपणन की संभावनाओं को भी सामने लाया जाएगा। यूपीआईटीएस 2026 में मछली पालन, इससे जुड़े उत्पादन, फीड, प्रसंस्करण, कोल्ड चेन, पैकेजिंग और विपणन जैसे क्षेत्रों में उद्यमिता के अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे मत्स्य पालकों और उद्यमियों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिल सकती है।
इसी तरह पशुधन, पशु स्वास्थ्य, दुग्ध उत्पादन और इससे जुड़े व्यवसायों की पूरी श्रृंखला ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती है। ट्रेड शो के माध्यम से इन गतिविधियों में उपलब्ध संभावनाओं और कारोबार के अवसरों को भी व्यापक बाजार के सामने रखने का प्रयास किया जाएगा।
उ.प्र.आईटीएस में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, घरेलू बी2बी खरीदारों, घरेलू बी2सी ग्राहकों के माध्यम से मत्स्य व डेयरी क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं को नए खरीदारों तक पहुंचाने की संभावनाएं बढ़ेंगी। डेयरी और मत्स्य विभाग की सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के साथ निजी क्षेत्र, उद्यमियों, निवेशकों, निर्यातकों और खरीदारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। मत्स्य और पशुपालन जैसे कृषि-संबद्ध क्षेत्रों की भागीदारी से प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और विविधता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इससे उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण, पैकेजिंग, विपणन और बाजार तक पूरी वैल्यू चेन में नए कारोबारी संपर्क विकसित होने की संभावनाएं बनेंगी।
उ.प्र.आईटीएस में मत्स्य विभाग की ओर से इन्हें मिलेगा मंच:-
पीवीआर एक्वा – गाजियाबाद,ग्रोवेल फीड – लखनऊ, देवी फीड्स – बाराबंकी, फिश व्हाइट – वाराणसी, मणि एग्रो हब – मुरादाबाद, एबिस ग्रुप – अयोध्या,दयाल ग्रुप – लखनऊ, एडवांस फिश फार्म – मेरठ
डेयरी क्षेत्र की देश-प्रदेश की 14 कंपनियों की रहेगी मौजूदगी:-
नमस्ते इंडिया, गंगोल सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड,भारत एसकेवाईआर एंड दूध प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सिंहानिया मिल्क प्रोडक्ट्स प्रा. लि. (मलाई धारा), वीआरएस फूड्स लिमिटेड, क्रीमी फूड्स लिमिटेड, सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. (ज्ञान डेयरी), भोले बाबा मिल्क,अमूल (गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड),न्यू एरा डेयरी इंजीनियर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ज्यूड्स मिल्क, अल्फा मिल्क फूड, श्याम डेयरी, पराग डेयरी, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण (25 से 29 सितंबर) के आयोजन में डेयरी व मत्स्य विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अतिथि व आगंतुक दुग्ध-मत्स्य क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की प्रगति से रूबरू होंगे। आयोजन में दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों, स्टेक होल्डर्स, कंपनियों आदि की भी सहभागिता रहेगी। दोनों विभागों की तैयारी पूरी हो गई है।
योगी सरकार में हर माह परखी जाएगी स्कूलों की गुणवत्ता
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था में कक्षा-कक्ष की गुणवत्ता से लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन और विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तक नियमित निगरानी को मजबूत किया जाएगा। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को प्रधानाध्यापकों के साथ मासिक समीक्षा …
UP ITS 2026 : डेयरी और मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक बाजार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 में प्रदेश के डेयरी व मत्स्य क्षेत्र की उपलब्धियों, संभावनाओं और उद्यमिता की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में मत्स्य एवं डेयरी को प्रमुख फोकस सेक्टर …
CM योगी “UP में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे क्राइम सीन मैनेजमेंट”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अब और सख्ती की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को अब वैज्ञानिक जांच की धार देने की कवायद शुरू की गई है। अपराध के बाद घटनास्थल पर छूटे साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और वैज्ञानिक तरीके से जांच को …
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी ने जारी की 42 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, अब तक 87 नामों का एलान.
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आजाद समाज पार्टी ने सोमवार को 42 विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। सबसे ज्यादा 20 चेहरे अनुसूचित जाति के हैं। 13 ओबीसी और नौ मुस्लिम समाज से हैं। पार्टी अब तक 87 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं …
दो दिन चलेगा मोदी सरकार का मंथन, 23-24 सितंबर को चिंतन शिविर; सुधारों और योजनाओं पर होगी चर्चा ; विकसित भारत.
विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर केंद्र सरकार 23 और 24 सितंबर को चिंतन शिविर आयोजित करेगी। इसमें केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य सरकार के अब तक के कामकाज की समीक्षा करेंगे और आने वाले समय के लिए नई योजनाओं, सुधारों और प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह मंत्रिपरिषद की औपचारिक बैठक …
लखनऊ में 24 सितंबर को वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं का होगा शुभारंभ, 6000 प्लॉट की बुकिंग होगी शुरू
एलडीए की बहुप्रतीक्षित वरुण विहार व नैमिष नगर योजना का शुभारंभ 24 सितंबर को होगा, उसी दिन से करीब छह हजार भूखंडों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे आगरा एक्सप्रेसवे के करीब पांच अपार्टमेंट पार्क व्यू, लेक व्यू, ऐशबाग, वागेश्वरी व अदिति का भी शिलान्यास करेंगे। इन आवासीय योजनाओं में …
यूपी में माध्यमिक स्कूलों को मिले 3567 नए शिक्षक और प्रधानाचार्य, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मंगलवार को 3,567 नए शिक्षक और संस्था प्रधान मिले। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें से 12 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने मंच पर नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति …
विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने में युवा निभाएं सक्रिय भूमिका, सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आगामी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के चौथे संस्करण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावपूर्ण पाती (पत्र) लिखी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और व्यापारियों …
यूपी के 41424 होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रेनिंग के लिए 1000000 कारतूस खरीदेगी योगी सरकार
योगी सरकार 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान हथियार संचालन और फायरिंग अभ्यास के लिए 5.56 एमएम राइफल के 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदने जा रही है। यह खरीदारी एसटीएफ के माध्यम से होमगार्ड विभाग करेगा। इसके लिए 3 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। यह उत्तर प्रदेश में पहली बार है, …
यूपी पुलिस के ये ‘स्पेशल 32’ अफसर संभालेंगे मोर्चा, CM योगी के इस मास्टर प्लान से थर-थर कांपेंगे अपराधी
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अब और सख्ती की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को अब वैज्ञानिक जांच की धार देने की कवायद शुरू की गई है। अपराध के बाद घटनास्थल पर छूटे साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और वैज्ञानिक तरीके से जांच को आगे बढ़ाने के …




