
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरंतर मॉनीटरिंग की बदौलत पेराई सत्र 2025-26 में 102 चीनी मिलों ने गन्ना किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया। वहीं 23 सहकारी चीनी मिलों ने 2820 करोड़ का भुगतान किया। प्रदेश में संचालित राज्य चीनी निगम की तीन मिलों ने पेराई सत्र 2025-26 में 543.51 करोड़ का भुगतान किया है। निजी चीनी मिलों की ओर से भी किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश निरंतर सर्वाधिक गन्ना मूल्य भुगतान करने वाला राज्य बना हुआ है। योगी सरकार ने अब तक गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ का भुगतान किया। उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन, शीरा उत्पादन और एथेनॉल उत्पादन में देश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। पेराई सत्र 2025-26 में 94.86 प्रतिशत से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने किसान कल्याण, चीनी उत्पादन और एथेनॉल में नए आयाम स्थापित किए हैं। योगी सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन, शीरा उत्पादन और एथेनॉल उत्पादन में देश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। सरकार ने न केवल गन्ना किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाना प्राथमिकता माना, बल्कि ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अब तक रिकॉर्ड ₹3.25 लाख करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित भी किया।
गन्ना विकास विभाग ने बताया कि विगत नौ वर्ष में प्रदेश की चीनी मिलों ने रिकॉर्ड 9,220 लाख टन गन्ने की पेराई की गई है। जो इससे पहले के 9 वर्ष की कुल गन्ना पेराई 6168 लाख टन से 3052 लाख टन अधिक है। 9 वर्ष में 879.06 लाख टन चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है।
उत्तर प्रदेश में पेराई सत्र 2025-26 में सहकारी चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य के रूप में 100 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। अनूपशहर, बदायूं, बागपत, बेलरायां, बिलासपुर, बीसलपुर, गजरौला, घोसी, कायमगंज, महमूदाबाद, मोरना, नानपारा, नानौता, पूरनपुर, पुवायां, रमाला, सहारनपुर, सरसावां, सठियांव, सेमीखेड़ा, स्नेह रोड, सुल्तानपुर, तिलहर समेत कुल कुल 23 सहकारी चीनी मिलों ने 2820.89 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया है। 23 सहकारी चीनी मिलों की पेराई क्षमता 65375 टीसीडी है।
पेराई सत्र 2025-26 में निजी चीनों मिलों ने किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। लखनऊ संभाग की मिलों ने सर्वाधिक 6462.19 करोड़ का भुगतान किया। वहीं मुरादाबाद संभाग की मिलों द्वारा 6398.36 करोड़, सहारनपुर संभाग की चीनी मिलों ने 4799.25 करोड़ का भुगतान किया।
●संभाग भुगतान प्रतिशत भुगतान
अयोध्या 100 फीसदी 1212.35 करोड़
बरेली 89.25 फीसदी 2315.74 करोड़
देवरिया 97.86 फीसदी 1016.95 करोड़
देवीपाटन 91.63 फीसदी 2249.01 करोड़
गोरखपुर 93.46 फीसदी 749.97 करोड़
लखनऊ 91.34 फीसदी 6462.19 करोड़
मेरठ 94.09 फीसदी 4227.24 करोड़
मुरादाबाद 98.96 फीसदी 6398.36 करोड़
सहारनपुर 94.64 फीसदी 4799.25 करोड़
मोबाइल से लेकर बढ़ा मानदेय तक… योगी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी सौगात, परिवार को 5 लाख तक कैशलेस इलाज
इस बार प्रदेश की लाखों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की दिवाली पहले से अधिक खुशियों के साथ मनेगी। योगी सरकार ने त्योहार से पहले उनके मानदेय में बढ़ोतरी कर लाखों परिवारों को उपहार दिया है। लंबे समय से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी निभा रहीं इन कर्मियों को अब बढ़ा हुआ …
दिल्ली-NCR में GRAP-2 लागू: महंगी पार्किंग से सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग तक, क्या-क्या बदलेगा?
दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 324 पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे NCR में ग्रैप के दूसरे चरण को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके तहत निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने, पार्किंग शुल्क बढ़ाने, खुले में कचरा जलाने और निर्माण से उड़ने वाली धूल पर …
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी फिर धड़ाम, 24 कैरेट सोना 2500 सस्ता; चांदी में कितनी आई गिरावट?
Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज एक मिला-जुला और हैरान करने वाला रुख देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Markets) में जहां सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं में बढ़त दर्ज की गई, वहीं भारतीय वायदा बाजार और हाजिर बाजार में दोनों की चाल बिल्कुल अलग …
अब शादी या पिकनिक के लिए भी बुक कर सकेंगे रोडवेज बसें, यूपी परिवहन निगम ने शुरू की सुविधा
विवाह समारोह, पिकनिक अथवा अन्य सामूहिक आयोजनों में जाने के लिए अब रोडवेज बसों की भी प्राइवेट बसों की तरह से ही बुकिंग कराई जा सकेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों की निजी बुकिंग के लिए यह व्यवस्था शुरु की है। इसके लिए एक सप्ताह पहले क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में आवेदन करने होगा। इसके …
चीन का गुप्त विमान अमेरिका के ऊपर छोड़ रहा रहस्यमयी सामान, कैमरे में कैद हुई हरकत; फोटो वायरल
अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने चीन के एक गुप्त विमान की बेहद स्पष्ट तस्वीर जारी की है, जो पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी की थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट में शामिल इस दुर्लभ तस्वीर में यह चीनी अंतरिक्ष यान एक अन्य उपग्रह से जुड़ा हुआ दिख रहा है और इसके सोलर पैनल खुले हुए …
‘मतदाता सूची में 3 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिए नहीं हैं’: राहुल के ‘एंटी-SIR’ दावों पर अमित शाह का पलटवार
भारतीय जनता पार्टी ( BJP) देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में इसमें शामिल हुए। इस दौरान शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि आज हैदराबाद में हजारों लोग सड़कों पर खड़े हैं। कल दिल्ली में भी एक …
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा बोनस, नवंबर की सैलरी में आएगा बढ़ा हुआ डीए-डीआर
प्रदेश के 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियोंं को दीपावली से पहले बोनस देने की फाइल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। एक-दो दिनों में बोनस देने का आदेश जारी होने की उम्मीद है। इन्हें अधिकतम सात हजार रुपये बोनस दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, राज्यकर्मियों को वर्ष 2025-26 के लिए …
सीएम योगी आदित्यनाथ की 49वीं पाती, मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव पर की प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना
तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच भी मुख्यमंत्री प्रत्येक सोमवार को लखनऊ और जब भी गोरखपुर प्रवास पर रहते हैं तो जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनकर निराकरण का निर्देश देते हैं। इसके साथ ही गोरखपुर और लखनऊ में गो सेवा भी करते हैं। अब मुख्यमंत्री प्रत्येक सोमवार को प्रदेशवासियों के नाम पाती लिख रहे …
डबल इंजन सरकार ने दूर किया अंधेरा, नई ऊर्जा दे रहा दीपोत्सव, अयोध्या जाने से पहले सीएम की पोस्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रभु श्रीराम की नगरी में आगमन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दीपोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने लिखा कि श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है। यहां प्रज्ज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी …
यूपी में दिव्यांगों की कला को बाजार देगी सरकार, मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने प्रदेश के सभी मंडलों में दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए दीपावली मेले आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजन के हुनर को पहचान दिलाने के साथ उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने कौशल के माध्यम से रोजगार …




