
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली की धरती से कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस ने देश-समाज को बांटा, संविधान का गला घोंटा और फिर तुष्टिकरण की नीति पर चलकर विदेशी पैसे के बल पर भारत की सामाजिक एकता को खंडित करना चाहते हैं। उन्होंने प्रदेश-देशवासियों से अनुरोध किया कि इनसे सतर्क-सावधान होकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास के अभियान को बढ़ाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में हुए कार्यक्रम में रक्षाबंधन से पहले रायबरेली, बछरावां और हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को 879 करोड़ रुपये की 346 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायबरेली अब बदल चुका है। पहले लोग इसे वीआईपी जनपद व संसदीय क्षेत्र कहते थे, लेकिन वीआईपी के नाम पर यहां बदहाली, अराजकता, अभाव था और गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास नौजवान की आकांक्षा, किसान के चेहरे पर खुशहाली, कारीगरों व हस्तशिल्पियों को सम्मान, बुजुर्गों के वृद्धावस्था का सहारा बनेगा। रायबरेली ने हमारे विधायकों को जिताया तो विकास तेज गति से हो रहा है। यहां की मॉडर्न कोच फैक्ट्री 2012 में बनी, यह 2014 तक कांग्रेस के विकास की तरह घिसती जा रही थी लेकिन अब यह फैक्ट्री रायबरेली की पहचान बन चुकी है। पिछले वर्ष इस फैक्ट्री ने रिकॉर्ड 2156 कोच का निर्माण किया। पहली बार मई 2026 में वंदे भारत के ट्रेनशेड का रोल आउट यहीं बना है। रायबरेली का नाम अब देश में गौरव के साथ लिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर खूब तंज कसा, कहा कि वह युवाओं को भड़काने के साथ ही विरासत को अपमानित कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी हद पार कर पार्टी के वास्तविक संस्कारों को उजागर कर दिया। कल वे अयोध्या के हनुमानगढ़ी गए थे। मंगलवार को हिंदू व्रत रखता है। ‘बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार’ की प्रार्थना करता है। हम बजरंग बली के भक्त हैं, लेकिन आपने कल ‘बाबरी के भक्तों’ का आचरण देखा होगा। वे हनुमानगढ़ी जाते हैं और अपने कार्यालय में जाकर *अयोध्या में सभी ने देखा ‘बाबरी के भक्तों’ का आचरण* मछली की दावत उड़ाते हैं। यह मुंह में राम, बगल में छूरी वाले लोग हैं। यह लोग कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। अब यह राम मंदिर को पचा नहीं पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि आप मनुस्मृति को मानिए या न मानिए, लेकिन गलत तथ्यों को न कहिए। आप बेटियों से कहते हैं कि मनुस्मृति से बाहर निकलिए। अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण, महाभारत, मत्स्य पुराण जिसकी महिमा का गान करता हो, उस मनु को क्यों अपमानित कर रहे हैं। श्री योगी ने कहा कि हर सनातनी जिस कालगणना को मानता है, उसे आपके नाना, परनाना, दादी ने नहीं, बल्कि मनु ने दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पलक झपकने को निमेष कहते हैं, 25 निमेष का एक काष्ठा, 30 काष्ठा का एक कला, 30 कला का एक मुहूर्त, 30 मुहूर्त का एक अहोरात्र (पूरा दिन-रात), 15 अहोरात्र का एक पक्ष, दो पक्ष (कृष्ण-शुक्ल) का एक माह, छह माह का एक अयन, दो अयन का एक वर्ष होता है। भगवान सूर्य जब उत्तरायण में आते हैं तो मकर संक्रांति आती है और प्रयागराज में माघ मेला लगता है। भीष्म पितामह शरशैया पर वेदना झेलते रहे, लेकिन उत्तरायण आने पर ही उन्होंने प्राण त्यागे। 43 लाख 32 हजार वर्ष का एक महायुग, 31 महायुग का एक मन्वंतर, 14 मन्वंतर को एक कल्प के रूप में माना है। इसका पालन करके ही सनातनी त्योहारों को मानता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में 16 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन मिल रहा है। पहले यह राशन कांग्रेसी व सपाई चट कर जाते थे। 10 करोड़ लोगों को पांच लाख की स्वास्थ्य बीमा का कवर प्राप्त है। अब रायबरेली समेत प्रदेश के सभी जनपदों के बेटे-बेटी को नौकरी मिलती है। हमने राणा बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर स्मारक बनाया है तो पूर्व विधायक स्व. दल बहादुर कोरी के नाम पर राजकीय पॉलीटेक्निक का नामकरण कर सलोन में उन्हें सम्मानित किया है। अब वीरा पासी का भव्य स्मारक व प्रतिमा लगेगी।
मुख्यमंत्री ने मनोज पांडेय की प्रशंसा की, कहा कि विधानसभा सत्र में सपा व कांग्रेस की तरफ से प्रस्ताव आया था कि भाजपा के लोग अयोध्या गए, हम लोग भी जाना चाहते हैं। हमने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि सभी सदस्यों को एक दिन अयोध्या में भगवान राम का दर्शन कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी सरकार कहेगी, हम सभी विधायकों को लेकर चलेंगे। योजना बनते ही सपा ने कहा कि हम नहीं जाएंगे लेकिन मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी के स्तर पर हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राम आराध्य हैं। सपा की बेड़ियों को तोड़कर वे अयोध्या गए। उन्हें प्रभु राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की कीमत चुकानी पड़ी। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। हमने उन्हें बुलाया और उन्होंने आगे की राजनीतिक यात्रा भाजपा से करने का निश्चय किया। जो राम का, वह हमारे काम का। जो राम का नहीं, वो हमारे किसी काम का नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले अन्य राज्य व देश के लोग कहते थे कि आप उसी उत्तर प्रदेश से हैं, जहां दंगा, कर्फ्यू लगता था लेकिन अब लोग गले मिलते हैं। आपके साथ प्रभु राम की प्रतिकीर्ति को देखता है। आपसे मिलकर सामने वाले का चेहरा खिले, इससे बढ़कर सम्मान नहीं हो सकता। कांग्रेस ने 50 वर्ष में जितने लोगों को आवास-शौचालय नहीं दिया, उससे अधिक हमने प्रदेश व रायबरेली में दिया। युवाओं को नौकरी दी। श्री योगी ने घुमंतू सपेरा समुदाय के योगदान पर भी चर्चा की। कहा कि हमारी सरकार ने घुमंतू विकास बोर्ड बना दिया है। सपेरा समुदाय को भी जमीन के पट्टे, आवास स्वीकृत हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकार अच्छा काम करती है। शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयों के लिए विगत दिनों सरकार द्वारा दिए गए उपहार का भी जिक्र किया। कहा कि अपने शासन में सपा के गुंडे मिड डे मील खा जाते थे, बच्चों को कुछ नहीं मिलता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की पीड़ा है कि अयोध्या में राम मंदिर क्यों बन गया। सपा की पीड़ा है कि जिन रामभक्तों पर हमने गोली चलाई, उन भक्तों का संकल्प पूरा हो गया। राम मंदिर के लिए गांव के गांव ने संकल्प लिया था कि जब प्रभु राम फिर से विराजमान होंगे, तब सिर पर पगड़ी व पैरों में चप्पल पहनेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा व कांग्रेस फिर से अयोध्या, विरासत, महापुरुषों को अपमानित कर रही है। मजबूती से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश इन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। रायबरेली में एम्स भी काम कर रहा है। डबल इंजन सरकार का काम रायबरेली को पहचान दे रहा है। कांग्रेसियों को बोलने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने एक, अटल जी ने 7 और मोदी जी ने एम्स की संख्या को 23 तक पहुंचाया। कांग्रेस, सपा व उनके सहयोगी दल भारत की सुरक्षा और देश/प्रदेश की पहचान पर सेंध लगा रहे हैं।
CM योगी बोले- अजय भाई के हत्यारे के सामने झुके, मछली दावत पर सियासत; भैंसों की नीलामी पर हंगामा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला करते हुए धार्मिक आस्था, विरासत और राजनीतिक आचरण को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी और अजय राय पर निशाना साधा तथा कांग्रेस पर स्वतंत्रता सेनानियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने विकास, राष्ट्रीय विरासत और जिम्मेदार राजनीति पर जोर दिया। 1857 के प्रथम स्वाधीनता …
‘हनुमानगढ़ी में दर्शन, बाहर आकर मछली की दावत और फिर राम-राम’, सीएम योगी का अजय राय पर तंज.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने जिले को 879 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर वह राहुल गांधी पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर का विरोध करती रही है। उसे गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय …
राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- युवाओं का भविष्य क्यों बर्बाद करना चाहते हो?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने जिले को 879 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा के माध्यम से सियासी संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद अमोल विहार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राना बेनी माधव बख्श सिंह के …
उत्तर प्रदेश की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से जुड़कर बना रही नई पहचान
विजय कुमार निगम लखनऊ/लखीमपुर खीरी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (मुख्यमंत्री युवा) इसी संकल्प को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का लाभ उठाकर लखीमपुर खीरी की …
उ.प्र. की महिलाओं ने किया कमाल : समूह की पांच कंपनियों का कारोबार साढ़े पांच हजार करोड़ के पार
विजय कुमार निगम लखनऊ:-उत्तर प्रदेश के गांवों में महिलाओं की आर्थिक ताकत अब श्वेत क्रांति की नई कहानी लिख रही है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला समूहों की पांच कंपनियों ने वर्ष 2019 से अब तक करीब 5,716.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इन कंपनियों से 3.88 लाख से अधिक महिलाएं …
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में छात्रों से किया प्रेरक संवाद
विजय कुमार निगम लखनऊ:-भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे के दौरान ऐतिहासिक कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज के अवध हॉल में छात्रों के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करने के साथ ही भारतीय लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया, ईवीएम की विश्वसनीयता, फेक न्यूज से …
CM योगी “विदेशी पैसे के बल पर भारत की सामाजिक एकता को खंडित करना चाहती है कांग्रेस”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली की धरती से कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस ने देश-समाज को बांटा, संविधान का गला घोंटा और फिर तुष्टिकरण की नीति पर चलकर विदेशी पैसे के बल पर भारत की सामाजिक एकता को खंडित करना चाहते हैं। उन्होंने प्रदेश-देशवासियों से अनुरोध किया कि इनसे …
CM योगी ने महिला को गाय देने और दिव्यांग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश
विजय कुमार निगम लखनऊ:- सीतापुर के गुरुदेव नगर हरगांव की रहने वाली पूनम देवी ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री से मिलीं और गोपालन की अभिलाषा बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल उनकी मांगों पर विचार करते हुए अपर मुख्य सचिव (पशुधन) को निर्देश दिया कि इन्हें निराश्रित गाय उपलब्ध कराई जाए और नियमानुसार योजनाओं का लाभ भी …
योगी नेतृत्व में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण पर लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों को तकनीकी एवं व्यवसायिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत इन्क्यूबेशन सेंटर के शुभारंभ के लिए हरी झंडी दे दी गई है। केंद्र सरकार …
संसद में एक ही सत्र में बिल पास कराने का चलन बढ़ा: 18वीं लोकसभा में 53% विधेयक पारित, बहस पर क्यों उठे सवाल?
संसद में जिस सत्र में बिल पेश किया जाता है, उसी सत्र में उसे पास कराने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, 18वीं लोकसभा में अब तक पेश किए गए 64 में से 34 यानी 53 फीसदी बिल दोनों सदनों से उसी सत्र में पारित हो चुके …




