
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली की धरती से कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस ने देश-समाज को बांटा, संविधान का गला घोंटा और फिर तुष्टिकरण की नीति पर चलकर विदेशी पैसे के बल पर भारत की सामाजिक एकता को खंडित करना चाहते हैं। उन्होंने प्रदेश-देशवासियों से अनुरोध किया कि इनसे सतर्क-सावधान होकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास के अभियान को बढ़ाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में हुए कार्यक्रम में रक्षाबंधन से पहले रायबरेली, बछरावां और हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को 879 करोड़ रुपये की 346 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायबरेली अब बदल चुका है। पहले लोग इसे वीआईपी जनपद व संसदीय क्षेत्र कहते थे, लेकिन वीआईपी के नाम पर यहां बदहाली, अराजकता, अभाव था और गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास नौजवान की आकांक्षा, किसान के चेहरे पर खुशहाली, कारीगरों व हस्तशिल्पियों को सम्मान, बुजुर्गों के वृद्धावस्था का सहारा बनेगा। रायबरेली ने हमारे विधायकों को जिताया तो विकास तेज गति से हो रहा है। यहां की मॉडर्न कोच फैक्ट्री 2012 में बनी, यह 2014 तक कांग्रेस के विकास की तरह घिसती जा रही थी लेकिन अब यह फैक्ट्री रायबरेली की पहचान बन चुकी है। पिछले वर्ष इस फैक्ट्री ने रिकॉर्ड 2156 कोच का निर्माण किया। पहली बार मई 2026 में वंदे भारत के ट्रेनशेड का रोल आउट यहीं बना है। रायबरेली का नाम अब देश में गौरव के साथ लिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर खूब तंज कसा, कहा कि वह युवाओं को भड़काने के साथ ही विरासत को अपमानित कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी हद पार कर पार्टी के वास्तविक संस्कारों को उजागर कर दिया। कल वे अयोध्या के हनुमानगढ़ी गए थे। मंगलवार को हिंदू व्रत रखता है। ‘बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार’ की प्रार्थना करता है। हम बजरंग बली के भक्त हैं, लेकिन आपने कल ‘बाबरी के भक्तों’ का आचरण देखा होगा। वे हनुमानगढ़ी जाते हैं और अपने कार्यालय में जाकर *अयोध्या में सभी ने देखा ‘बाबरी के भक्तों’ का आचरण* मछली की दावत उड़ाते हैं। यह मुंह में राम, बगल में छूरी वाले लोग हैं। यह लोग कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। अब यह राम मंदिर को पचा नहीं पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि आप मनुस्मृति को मानिए या न मानिए, लेकिन गलत तथ्यों को न कहिए। आप बेटियों से कहते हैं कि मनुस्मृति से बाहर निकलिए। अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण, महाभारत, मत्स्य पुराण जिसकी महिमा का गान करता हो, उस मनु को क्यों अपमानित कर रहे हैं। श्री योगी ने कहा कि हर सनातनी जिस कालगणना को मानता है, उसे आपके नाना, परनाना, दादी ने नहीं, बल्कि मनु ने दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पलक झपकने को निमेष कहते हैं, 25 निमेष का एक काष्ठा, 30 काष्ठा का एक कला, 30 कला का एक मुहूर्त, 30 मुहूर्त का एक अहोरात्र (पूरा दिन-रात), 15 अहोरात्र का एक पक्ष, दो पक्ष (कृष्ण-शुक्ल) का एक माह, छह माह का एक अयन, दो अयन का एक वर्ष होता है। भगवान सूर्य जब उत्तरायण में आते हैं तो मकर संक्रांति आती है और प्रयागराज में माघ मेला लगता है। भीष्म पितामह शरशैया पर वेदना झेलते रहे, लेकिन उत्तरायण आने पर ही उन्होंने प्राण त्यागे। 43 लाख 32 हजार वर्ष का एक महायुग, 31 महायुग का एक मन्वंतर, 14 मन्वंतर को एक कल्प के रूप में माना है। इसका पालन करके ही सनातनी त्योहारों को मानता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में 16 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन मिल रहा है। पहले यह राशन कांग्रेसी व सपाई चट कर जाते थे। 10 करोड़ लोगों को पांच लाख की स्वास्थ्य बीमा का कवर प्राप्त है। अब रायबरेली समेत प्रदेश के सभी जनपदों के बेटे-बेटी को नौकरी मिलती है। हमने राणा बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर स्मारक बनाया है तो पूर्व विधायक स्व. दल बहादुर कोरी के नाम पर राजकीय पॉलीटेक्निक का नामकरण कर सलोन में उन्हें सम्मानित किया है। अब वीरा पासी का भव्य स्मारक व प्रतिमा लगेगी।
मुख्यमंत्री ने मनोज पांडेय की प्रशंसा की, कहा कि विधानसभा सत्र में सपा व कांग्रेस की तरफ से प्रस्ताव आया था कि भाजपा के लोग अयोध्या गए, हम लोग भी जाना चाहते हैं। हमने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि सभी सदस्यों को एक दिन अयोध्या में भगवान राम का दर्शन कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी सरकार कहेगी, हम सभी विधायकों को लेकर चलेंगे। योजना बनते ही सपा ने कहा कि हम नहीं जाएंगे लेकिन मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी के स्तर पर हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राम आराध्य हैं। सपा की बेड़ियों को तोड़कर वे अयोध्या गए। उन्हें प्रभु राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की कीमत चुकानी पड़ी। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। हमने उन्हें बुलाया और उन्होंने आगे की राजनीतिक यात्रा भाजपा से करने का निश्चय किया। जो राम का, वह हमारे काम का। जो राम का नहीं, वो हमारे किसी काम का नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले अन्य राज्य व देश के लोग कहते थे कि आप उसी उत्तर प्रदेश से हैं, जहां दंगा, कर्फ्यू लगता था लेकिन अब लोग गले मिलते हैं। आपके साथ प्रभु राम की प्रतिकीर्ति को देखता है। आपसे मिलकर सामने वाले का चेहरा खिले, इससे बढ़कर सम्मान नहीं हो सकता। कांग्रेस ने 50 वर्ष में जितने लोगों को आवास-शौचालय नहीं दिया, उससे अधिक हमने प्रदेश व रायबरेली में दिया। युवाओं को नौकरी दी। श्री योगी ने घुमंतू सपेरा समुदाय के योगदान पर भी चर्चा की। कहा कि हमारी सरकार ने घुमंतू विकास बोर्ड बना दिया है। सपेरा समुदाय को भी जमीन के पट्टे, आवास स्वीकृत हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकार अच्छा काम करती है। शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयों के लिए विगत दिनों सरकार द्वारा दिए गए उपहार का भी जिक्र किया। कहा कि अपने शासन में सपा के गुंडे मिड डे मील खा जाते थे, बच्चों को कुछ नहीं मिलता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की पीड़ा है कि अयोध्या में राम मंदिर क्यों बन गया। सपा की पीड़ा है कि जिन रामभक्तों पर हमने गोली चलाई, उन भक्तों का संकल्प पूरा हो गया। राम मंदिर के लिए गांव के गांव ने संकल्प लिया था कि जब प्रभु राम फिर से विराजमान होंगे, तब सिर पर पगड़ी व पैरों में चप्पल पहनेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा व कांग्रेस फिर से अयोध्या, विरासत, महापुरुषों को अपमानित कर रही है। मजबूती से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश इन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। रायबरेली में एम्स भी काम कर रहा है। डबल इंजन सरकार का काम रायबरेली को पहचान दे रहा है। कांग्रेसियों को बोलने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने एक, अटल जी ने 7 और मोदी जी ने एम्स की संख्या को 23 तक पहुंचाया। कांग्रेस, सपा व उनके सहयोगी दल भारत की सुरक्षा और देश/प्रदेश की पहचान पर सेंध लगा रहे हैं।
अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस पर दिल्ली पुलिस का सख्त पहरा; लेफ्ट संगठनों ने निकाला तिरंगा मार्च
दिल्ली पुलिस ने तिरंगा यात्रा के लिए निकले अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। दीपके के साथ ही दिल्ली पुलिस ने नेहा बोर को मंडी हाउस से हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इसके लिए दीपके व अन्य सीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। वहीं …
पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी के निधन पर राजनाथ सिंह दुखी, घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी के बीती 25 सितंबर को निधन की सूचना पर दुखी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में उनके आवास पर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वर्गीय भोलानाथ तिवारी के आवास, गोमतीनगर में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय भोला नाथ …
योगी सरकार का फोकस: शिक्षा के साथ हुनर, बेटियों के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा के साथ कौशल, स्वावलंबन और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल से लैस करने के लिए ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के …
योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों पर जोर, यूपी के 1.88 लाख स्कूलों का स्व-मूल्यांकन पूरा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विद्यालयों को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल शिक्षण परिवेश के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश के 1,88,301 विद्यालयों ने स्व-मूल्यांकन सर्वेक्षण पूरा कर पोर्टल पर जमा किया …
आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता तक, यूपी की 1.29 लाख बेटियों को मिला सेल्फ एस्टीम प्रशिक्षण
बालिकाओं को आत्मविश्वास से भरने, उनमें आत्मसम्मान की भावना विकसित करने और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रदेश के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 1,29,227 बालिकाओं ने सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। …
घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, योगी सरकार में महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर 11 से 20 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान में महिला कल्याण विभाग प्रमुख भूमिका निभा रहा है। …
CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, महानवमी पर 19 को UP में रहेगा अवकाश; तीन दिन लगातार छुट्टी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मियों और शिक्षकों की मांग का सम्मान करते हुए 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अवकाश घोषित किया है। अब प्रदेश में 19 और 20 अक्टूबर को सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों में तो छात्र-छात्राओं के लिए दशहरा पर अवकाश पहले से ही रहेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने महानवमी …
योगी सरकार फैजुल्लागंज में लगातार चला रही बाढ़ राहत कार्य, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
योगी सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और जनजीवन सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव …
योगी सरकार सप्तमी से नवमी तक मंदिरों में कराएगी देवी गीत व दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन
प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में शक्ति आराधना के साथ आज से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश गूंजेगा। मिशन शक्ति के तहत योगी सरकार शारदीय नवरात्र की सप्तमी से नवमी तिथि (शनिवार से सोमवार) तक चयनित मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराएगी। इनमें पारंपरिक देवी गीतों पर आधारित गायन …
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, सीएम के निर्देश पर ड्राफ्ट तैयार
योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में अपनी धाक जमाने के लिए नवंबर माह में होने वाली कैबिनटे में नई आयुष पॉलिसी-26 पर मुहर लगाने जा रही है। प्रदेश में आयुष उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी में निवेशकों को विभिन्न तरह की सहूलियतें दी जाएंगी। पॉलिसी में आयुष रिसर्च को बढ़ावा देने पर …




